फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Relief from the sun in the afternoon, melting increased in the evening

Amroha News: दोपहर में धूप से राहत, शाम को बढ़ी गलन

Sat, 11 Jan 2025 09:49 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 11 Jan 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
Relief from the sun in the afternoon, melting increased in the evening
गजरौला में कोहरे और कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए  कपड़ों से पैक होकर जाती छात्राएं। संवाद
अमरोहा। सर्दी के साथ कोहरे की मार लोगों पर पड़ रही है। बृहस्पतिवार रात छाए कोहरे का शुक्रवार सुबह तक असर रहा, जिससे दृश्यता बहुत कम रही। हालांकि, 11 बजे के बाद धूप निकली तो लोगों को कुछ राहत मिली। पार्क और घरों की छत पर लोग बैठकर धूप का आनंद लेते नजर आए। हालांकि, दोपहर बाद फिर से मौसम में गलन बढ़ने से ठिठुरन ने परेशान करना शुरू कर दिया। अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम छह डिग्री रहा।
विज्ञापन


इन दिनों सर्दी अपने शबाब पर है। शीतलहर के साथ कोहरा और गलन से लोगों की दुश्वारियां बढ़ रही हैं। बृहस्पतिवार को भी जहां हल्की धूप खिली रही, वहीं रात में कोहरा छा गया था। शुक्रवार सुबह भी कोहरा छाया रहा, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। हालांकि, दिन बढ़ने के साथ मौसम खुल गया और सूरज निकल आया। धूप खिलते ही लोगों को सर्दी से राहत मिली, लेकिन शाम चार बजे के बाद फिर से गलन में इजाफा हो गया। शाम के समय सड़कों पर चहल-पहल कम हो गई। लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। वहीं, दुपहिया वाहन चालक खुद को कपड़ों से ढककर गुजरे।
विज्ञापन

उधर, बृहस्पतिवार को जहां अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहा तो शुक्रवार को 15 पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान छह डिग्री ही दर्ज किया गया। जिला कृषि अधिकारी बबलू कुमार का कहना है कि सर्दी का सितम जारी रहेगा। शनिवार को बारिश के आसार हैं। बूंदाबांदी से ठंड और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ी खासी जुकाम के मरीजों की संख्या
अमरोहा। सर्दी का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। बच्चों और बुजुर्ग अधिक बीमार हो रहे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी बच्चों की संख्या अधिक रही। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जिला अस्पताल में 780 मरीजों की ओपीडी हुई। इसमें जुकाम, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। जबकि, 100 से अधिक बच्चों की ओपीडी हुई। वजह, ठंड की मार बच्चों पर पड़ रही है। बच्चों में निमोनिया के लक्षण भी मिल रहे हैं। ऐसे में बच्चों के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article