{"_id":"60e0b26e8ebc3e735d28f963","slug":"release-of-funds-for-the-construction-of-cremation-ground-jpnagar-news-mbd394462882","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्मसान घाट बनाने के लिए 24-24 लाख, काम शुरु नहीं, जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्मसान घाट बनाने के लिए 24-24 लाख, काम शुरु नहीं, जवाब तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। श्मशान घाट बनाने में ग्राम पंचायतें आनाकानी कर रही हैं। ग्राम पंचायतों के बैंक खातों में 24-24 लाख रुपये भेजे गए हैं, लेकिन ग्राम प्रधान और पंचायत सचिवों की उदासीनता से काम शुरू नहीं हो सका है। डीपीआरओ ने पंचायत सचिवों से इस्टीमेट की प्रति उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा काम शुरू न होने पर ग्राम प्रधान और पंचायत सचिवों से जवाब-तलब किया है।
प्रदेश सरकार ने जिले की पांच ग्राम पंचायत ढक्का, पपसरा, अटेरना, रायपुर कला और लतीफपुर में अंत्येष्टि स्थल बनाने के निर्देश दिया है। प्रत्येक अंत्येष्टि स्थल के 24.12 लाख रुपये जारी कर दिए हैं, जिसके ग्राम पंचायतों को कुल 1.20 करोड़ रुपये मिले हैं। इसके तहत प्रत्येक अंत्येष्टि स्थल में शेड, स्नानागार, हॉल, कार्यालय, लकड़ी रखने का स्टोर बनाया जाना है। ताकि दाह संस्कार में आए लोगों को सुविधा मिल सके।
इन गांव में अंत्येष्टि स्थल बनाने का मकसद है कि लोगों को दाह संस्कार के लिए दूर न जाए। इससे गांव के लोगों को आर्थिक बचत होगी। हालांकि ग्राम पंचायतों की उदासीनता से श्मशान घाट बनाने की कवायद शुरू नहीं हो सकी है।