फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rekha topped the district level culinary arts competition

Amroha News: जनपद स्तरीय पाक कला प्रतियोगिता में रेखा रहीं अव्वल

Wed, 01 Mar 2023 12:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 01 Mar 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Rekha topped the district level culinary arts competition
अमरोहा। जनपद स्तरीय पाक कला प्रतियोगिता में रेखा ने पहला, नेमवती ने दूसरा व सुमन ने तीसरा स्थान हासिल किया। इनके अतिरिक्त 27 रसोइयों को सांत्वना पुरस्कार, नकद धनराशि व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बेसिक शिक्षा विभाग में मध्याह्न भोजन योजनान्तर्गत कार्यरत विभिन्न विकास खंडों से 30 रसोइयों के द्वारा जनपद स्तरीय पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सप्ताह के 6 दिवसों में बनने वाले भोजन को मीनू के अनुसार बनवाया गया। निर्णायक मंडल में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा, चिकित्साधिकारी द्वारा नामित डॉ. विनीता, प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजो देवी और विभिन्न विद्यालयों से आए 12 बच्चे रहे।
विज्ञापन

जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन मनोज कुमार ने बताया गया कि प्रतियोगिता को आयोजित कराए जाने का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में ज्योति शेखर, प्रशांत कुमार, सत्यवीर सिंह, अरूण नागर आदि ने योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed