{"_id":"68c724f38b7c2d45d70d6913","slug":"registration-of-land-in-the-district-may-become-expensive-from-next-month-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-147688-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अगले माह से महंगा हो सकता है जिले में जमीन की रजिस्ट्री कराना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अगले माह से महंगा हो सकता है जिले में जमीन की रजिस्ट्री कराना
Mon, 15 Sep 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
अमरोहा। जिले में फिर से नए सर्किल रेट लागू करने की कवायद चल रही है। जनपद में लगातार हो रहे विकास को देखते हुए सर्किल रेट की नई दरें तय की जाएंगी। नए सर्किल रेट लागू होने के बाद जमीन खरीदना महंगा हो जाएगा। सर्किल रेट में इस बार 15 से 20 फीसदी की बढ़ोतरी होने की आशंका जताई जा रही है। इस सप्ताह कमेटी की बैठक के बाद आपत्तियां मांगी जा सकती हैं जिनके निस्तारण के बाद सर्किल रेट की नई दरों पर मुहर लग जाएगी।
जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में साल दर साल विकास हो रहा है। सड़कों का चौड़ीकरण होने के साथ ही नई कॉलोनियां भी बसाई जा रही हैं। जिले से गंगा एक्सप्रेसवे भी गुजारा जा रहा है। औद्योगिक इकाइयों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसके साथ-साथ जमीन के दाम भी आसमान छूने लगे हैं।
लोकेशन और सड़कों की चौड़ाई के साथ-साथ विकास कार्यों को देखते हुए निबंधन विभाग जमीनों के लिए सर्किल रेट तय करता है। सर्किल रेट के अनुसार ही रजिस्ट्री के दौरान स्टांप शुल्क जमा कराया जाता है। जिले में फिर से अब सर्किल रेट की दरों को बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए सर्वे का काम भी पूरा कर लिया गया है। इस बार 15 से 20 फीसदी तक सर्किल रेट बढ़ाने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
पिछले साल एक सितंबर को बढ़ी थी दरें
सर्किल रेट में इस बार लगातार दूसरे साल बदलाव किया जा रहा है। पिछले साल भी तीन सितंबर को बढ़ी हुई नई दरों को लागू किया गया था। उस समय भी 15 से 20 फीसदी दरों को बढ़ाया गया था। इस बार भी एक सितंबर से ही सर्किल रेट की दरों में संशोधन कर लागू किया जाना था लेकिन किसी वजह से प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया जा सका था।
इस सप्ताह हो सकती है कमेटी की बैठक
सर्किल रेट बढ़ाने के लिए सर्वे का काम पूरा हो चुका है। सभी ने अपनी सर्वे रिपोर्ट भी जमा कर दी है। जिसके बाद कमेटी द्वारा लागू की जाने वाली नई दरों को लागू करने के लिए विचार किया जा रहा है। इस सप्ताह कमेटी की बैठक कर रेट बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया जा सकता है जिसके बाद लागू होने वाली नई प्रस्तावित दरों को सार्वजनिक करते हुए उन पर आपत्तियां मांगी जाएंगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही नई दरों के लागू होने पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।
दरों में एकरूपता को पड़ोसी जिलों से भी किया गया मिलान
सर्किल रेट की दरों में एकरूपता रहे, इसके लिए पड़ोसी जिलाें से भी मिलान कराकर नई प्रस्तावित सर्किल रेट की दरों को तैयार किया गया है। विकास के आधार पर वहां कितना सर्किल रेट बढ़ाया गया इसी को देखते हुए भी यहां सर्किल रेट की सूची तैयार की जा रही है।
; -- ;; -- ;-
सर्किल रेट बढ़ाने की प्रक्रिया चल रही है। इस सप्ताह कमेटी की बैठक का आयोजन किया सकता है। जिसमें प्रस्तावित दरों पर विचार कर आपत्तियां मांगी जाएंगी। इसके बाद आपत्तियों का निस्तारण कर नए सर्किल रेट को लागू किया जाएगा। - अनूप सिन्हा, एआईजी स्टांप
; -- ;; -- ;; -- ;; -- ;; -- ;; -- ;; -- ;; -- ;; -- ;