फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Registration of 84 unfit school vehicles suspended

Amroha News: 84 अनफिट स्कूली वाहनों का पंजीयन निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Registration of 84 unfit school vehicles suspended
अमरोहा। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम स्कूली बच्चों की सुरक्षा केलिए संजीदा दिखाईं दी। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। इस दौरान जिले स्कूली बच्चों को बैठाकर फर्राटा भर रहे अनफिट 155 वाहनाें में से 84 का पंजीयन निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि स्कूली वाहनों की फिटनेस में लापरवाही बरत रहे स्कूलों की मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। अगर स्कूल वाहनों का हादसा हुआ तो संबंधित प्रबंधक और प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

18 जुलाई सुबह गजरौला हसनपुर रोड पर स्कूली वैन और पिकअप वाहन की भिड़ंत हो गई थी। हादसे में सहसोली गांव में संचालित आईपीएस इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा अनाया व शिक्षिका निशा की मौत हो गई थी जबकि 13 बच्चे व एक शिक्षिका घायल हो गई थी। हादसे की गंभीरता को देखते हुए अमर उजाला ने अभियान चलाते हुए विभागीय जिम्मेदार अधिकारियों व सिस्टम की लापरवाही को उजागर किया था। इसके बाद जिम्मेदार अधिकारियों ने सड़कों पर उतर कर कार्रवाई शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, डीएम निधि गुप्ता वत्स ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की। बैठक में डीएम ने डीआईओएस से स्कूल में गठित होने वाले रोड सेफ्टी क्लब के बारे में पूछा। डीआईओएस ने बताया कि जिले के 405 विद्यालयों में से 391 विद्यालयों में रोड सेफ्टी गठन व 158 में विद्यालय सुरक्षा समिति का गठन किया गया है लेकिन जब उन्होंने स्कूल संचालकों से इसके बारे में जानकारी की तो वह बगले झांकने लगे।
उन्होंने कि स्कूलों में रोड सेफ्टी क्लब और विद्यालय सुरक्षा समिति का गठन समय से कर लिया जाए और उन्हें सही से संचालित किया जाए तो परिवहन में होने वाली दुर्घटनाओं में भारी कमी आ सकती है। एआरटीओ प्रवर्तन महेश चंद शर्मा ने बताया कि जिलेभर में स्कूलों के नाम 822 वाहनों का पंजीकरण है। इनमें 155 वाहन अनफिट हो चुके हैं जिनमें से 84 वाहनों का पंजीयन निलंबित कर दिया गया है। बार-बार नोटिस के बाद भी स्कूल संचालक फिटनेस की प्रक्रिया को पूरा नहीं करा रहे हैं। डीएम ने राजगी जताते हुए कहा कि खुद के वाहन का फिटनेस समाप्त है और परिवहन विभाग के नोटिस एवं पंजीयन निलंबन के पश्चात भी स्कूल संचालक फिटनेस नहीं करा रहे हैं, तो यह मान लिया जाए कि वह विद्यालय संचालन और बच्चों की सुरक्षा करने में पूर्ण योग्य नहीं हैं।
उन्होंने ऐसे स्कूलों की आख्या डीआईओएस व बीएसए कार्यालय में भेजने के निर्देश दिए। कहा कि फिटनेस की प्रक्रिया पूरी न करने वाले स्कूलों की मान्यता समाप्त की जाएगी। बैठक में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति के सचिव महेश कुमार शर्मा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. प्रवेश कुमार, बीएसए डॉ. मोनिका, ईओ नगर पालिका अमरोहा डॉ. ब्रजेश कुमार, सुधीर सिंह, यात्री व मालकर अधिकारी, अनुज कुमार मलिक, यातायात पुलिस निरीक्षक, अमरोहा और जिला विद्यालय एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश सिद्धू सहित सभी विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य उपस्थित हुए।

--------------

एम-परिवहन एप से लें वाहनों के कागजों की जानकारी
डीएम ने कहा कि स्कूलों में अभिभावकों को भी रोड सेफ्टी के बारे में जागरूक करें। निजी वाहनों बच्चों को स्कूल पहुंचाने के मामले पर डीएम ने कहा कि अभिभावक इस एप के माध्यम से वाहन की फिटनेस व बीमा व प्रदूषण आदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने सभी स्कूलों में प्राथमिकता के आधार पर रोड सेफ्टी क्लब का गठन कर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए।
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed