फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Regarding the rate of food, the hotel owner and Fight between people who came to the funeral

भोजन के रेट को लेकर होटल मालिक और अंतिम संस्कार में आए लोगों के बीच मारपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Regarding the rate of food, the hotel owner and  Fight between people who came to the funeral
तिगरी गंगा किनारे अंतिम संस्कार करने आए आए लोगों की होटल स्वामी से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में शव लेकर आए चार लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बिजनौर के शिवाला कलां थाना क्षेत्र के गांव बेर निवासी ग्रामीण रविवार को एक अंतिम संस्कार के लिए तिगरी आए थे। अंतिम संस्कार के बाद भोजन करने के लिए गंगा किनारे एक होटल पर गए। बताया जा रहा है कि होटल पर प्रति थाली रुपयों को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। झगड़ा होता देख अन्य दुकानदार और होटल वाले भी आ गए। उन्होंने बीचबचाव करने का प्रयास किया। उधर अंतिम संस्कार करने वालों पर आरोप है कि उन्होंने तिगरी के ग्रामीणों पर पथराव कर दिया और अंदर गांव में पहुंच गए। जिसकी जानकारी होने पर तिगरी के लोग एकत्र हो गए। अंतिम संस्कार करने आए लोगों को घेर लिया। उनके साथ जमकर मारपीट की। मारपीट में समर सिंह, कोमल, जीवन सिंह व टिंकू घायल हो गए। घायलों की सूचना पर चालक अमित व ईएमटी 108 एंबुलेंस लेकर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। एसएसआई प्रेमपाल सिंह का कहना है कि झगड़े की जानकारी है लेकिन अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

तिगरी के ग्रामीणों ने बताया कि गंगा किनारे शराब की जमकर बेची जाती है। शराब बिक्री में लिप्त गांव के आठ-दस युवक बंधे पर पेड़ की छाया में खड़े रहते हैं। अंतिम संस्कार करने वाले लोगों में शामिल शराब पीने के आदी लोग शराब पीने की तलाश में निकलते हैं। युवकों से शराब की दुकान की जानकारी करते हैं। वह रेत में दबी शराब को निकाल कर मुहैया करा देते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि हलके के पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से गंगा किनारे शराब बेची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed