फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Refused to bring baraat five days before marriage, beat up when tried to convince

Amroha News: शादी से पांच दिन पहले किया बरात लाने से इन्कार, समझाने पर मारपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Refused to bring baraat five days before marriage, beat up when tried to convince
रजबपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर लड़के पक्ष ने शादी से पांच दिन पहले रिश्ता तोड़ दिया। समझाने पर गाली-गलौज और मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

रजबपुर क्षेत्र के अतरासी कलां गांव निवासी कारोबारी ने अपनी बेटी की शादी मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव चकवासीपुर निवासी इरफान अली के साथ की थी। मंगनी के समय पर उपहार दिए थे। सोने-चांदी के आभूषण और नकद रुपये दिए थे। 29 अगस्त की दोपहर लड़के पक्ष के लोग करीब 40 व्यक्तियों के साथ दावत पर कारोबारी के घर पहुंचे। इस दौरान आरोपियों ने दहेज में स्कॉर्पियो कार और सात लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर 15 सितंबर को बरात लाने से इन्कार कर दिया। पीड़ित कारोबारी ने परिजनों के साथ लड़के पक्ष के लोगों को समझने का प्रयास किया तो गाली-गलौज करने लगे और मारपीट की। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में कारोबारी की तहरीर पर इरफान अली, गुफरान, रशीदा, तमन्ना, आखिदा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed