फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Recruitment camps will be organized for security guards

Amroha News: सुरक्षा गार्ड के लिए होगा भर्ती शिविरों का आयोजन

Sat, 24 May 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 24 May 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Recruitment camps will be organized for security guards
अमरोहा। बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिए जाने के उद्देश्य से भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद व एसआईएस इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में सभी ब्लाॅकों के दस कॉलेजों में सुरक्षा गार्ड व सुपरवाइजर के पदों के लिए भर्ती शिविर का आयोजन किया जा रहा है। डीआईओएस ने बताया कि इसके संबंध में सभी संबंधित कॉलेजों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

भर्ती अधिकारी विजय पाल मौर्या ने बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड देश की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है, जो भारत के अतिरिक्त विदेशों में भी सरकारी/गैर सरकारी संस्थानों पर सुरक्षा प्रदान करती है। इसी कंपनी में बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए शिविर के आयोजन का कार्यक्रम जारी किया गया है। कोई भी अभ्यर्थी किसी भी विद्यालय के शिविर में हिस्सा लेकर भर्ती हो सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दिनांक 23 और 24 मई को राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा, 26 व 27 मई को आदर्श इंटर कॉलेज कुटी दौलतपुर, 28 एवं 29 मई को आंंबेडकर राजकीय इंटर कॉलेज उझारी, 30 व 31 मई को एकेजी इंटर कॉलेज जलालपुर घना, 2 व 3 जून को दयानंद इंटर कॉलेज सैदनगली, 4 व 5 जून को भगवत सरन इंटर कॉलेज जोया, 6 एवं 7 जून को यश पब्लिक इंटर कॉलेज गजरौला, 9 एवं 10 जून को ग्रामोदय इंटर कॉलेज गंगेश्वरी, 11 एवं 12 जून को किसान इंटर कॉलेज ताहरपुर ओर 13 एवं 14 जून को एकेके इंटर कॉलेज अमरोहा में भर्ती शिविरों का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed