फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Raped fiancee before marriage, broke relationship for dowry

Amroha News: शादी से पहले मंगेतर से दुष्कर्म, दहेज के लिए रिश्ता तोड़ा

Thu, 19 Oct 2023 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 19 Oct 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Raped fiancee before marriage, broke relationship for dowry
हसनपुर। शादी से पहले मंगेतर से दुष्कर्म किया और फिर दहेज के लिए रिश्ता तोड़ दिया। मामला थाने पहुंचा है। पुलिस दोनों पक्षों से वार्ता कर रही है। लड़की पक्ष के लोगों ने थाने में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवती का रिश्ता रहरा थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ तय हुआ था। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के बाद दोनों की शादी होने वाली थी। बताते हैं कि शादी से पहले ही युवक का अपनी मंगेतर के साथ मिलना जुलना शुरू हो गया। दुष्कर्म भी किया। बाद में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर रिश्ता तोड़ दिया। रिश्तेदारों ने काफी समझाया। लेकिन युवक व उसके घरवाले नहीं माने। अतिरिक्त दहेज की मांग पर अड़े रहे। युवती के पिता ने कहा कि रिश्ता तय होने से पहले दहेज की कोई मांग नहीं थी। लेकिन बाद में बिना मांग के ही शादी नहीं करने पर अड़े हुए हैं। बिचौलिया ने भी समझाया लेकिन नहीं मान रहे हैं। मामला थाने पहुंच गया है। पुलिस ने भी लड़के पक्ष को समझाने का प्रयास किया। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। सीओ अरुण कुमार का कहना है कि मामले में आरोपी रिंकू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed