फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Nizam pretended to be Sanjay and befriended the girl, did dirty work on the pretext of job

Amroha: निजाम ने संजय बनकर युवती से की दोस्ती, नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म, हंगामा मचने पर गिरफ्तार किया

Fri, 15 Mar 2024 03:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 15 Mar 2024 03:55 AM IST
सार

गजरौला में मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवती को उसने नौकरी लगवाने के नाम पर होटल में बुलवाया। इसके बाद गलत हरकत की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
Amroha: Nizam pretended to be Sanjay and befriended the girl, did dirty work on the pretext of job
गजरौला में युवती के ठगने वाले खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना देते युवा - फोटो : संवाद

विस्तार

गजरौला में नौकरी लगवाने का झांसा देकर मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। जानकारी होने पर बजरंग दल व विहिप के पदाधिकारी थाने पहुंच गए और कार्रवाई की मांग की। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने कारण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


इस दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने ब्रजघाट चौकी इंचार्ज पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। थानाध्यक्ष ने किसी तरह समझा कर शांत किया गया। जिला हापुड़ के देहात थाना क्षेत्र निवासी एक युवती की इंस्टाग्राम पर सैदनगली थाना क्षेत्र के भदौरा निवासी युवक से जान पहचान हुई।
विज्ञापन


युवक की संजय कुमार के नाम से आईडी बनी थी। आरोप है कि युवक ने हापुड़ की युवती को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देता था। आरोप है कि वह आठ मार्च को युवती को एक होटल में लेकर आया और दुष्कर्म किया। इस दौरान युवती को पता चला कि उसका नाम संजय नहीं बल्कि निजाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी। बृहस्पतिवार को युवती के परिजन बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों के साथ थाने में पहुंचे। आरोप है कि थाने में मौजूद ब्रजघाट चौकी प्रभारी ने उनके साथ अभद्रता कर दी।

इससे आक्रोशित हेमंत कुमार, अशोक कुमार, विनोद गर्ग, विपिन, पीयूष, कुशल चौधरी, योगेश चौधरी, अखिलेश कुमार, अभिषेक, प्रदीप वर्मा, प्रीतम सिंह, दिनेश अग्रवाल आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी थाने के बाहर गेट पर धरना देकर बैठ गए। ब्रजघाट चौकी इंचार्ज के खिलाफ नारेबाजी कर उनका तबादला कराने की मांग की।


सीओ स्वेताभ भास्कर व थाना प्रभारी हरीश वर्धन सिंह ने लोगों को समझाकर शांत किया। सीओ ने बताया कि आरोपी संजय उर्फ निजाम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed