फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   rape with young lady

घर में सो रही युवती से दुष्कर्म, एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
rape with young lady
अमरोहा। घर की छत पर सो रही युवती से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। परिजनों ने इसकी शिकायत आरोपी के परिजनों से की तो उन्होंने धमकी देकर भगा दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव की है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। आरोप के मुताबिक युवती का भाई कुछ दिन पहले जल गया था। जिसकी देखरेख के लिए उसके माता-पिता अधिकांशत: अस्पताल में रहते हैं। इस कारण युवती घर पर अकेली रहती है। पड़ोस में रहने वाला युवक उस पर बुरी नियत रखता है। रास्ते में आते जाते उसके साथ अश्लीलता करता है। दो जून की रात युवती अपनी छोटी बहन के साथ घर की छत पर सो रही थी। तभी आरोपी आ गया और मुंह बंद कर छेड़छाड़ करने लगा। जबरदस्ती दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर उसकी बहन की आंख खुल गई। मां भी मौके पर आ गई। तभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। इस दौरान आरोपी का मोबाइल घटनास्थल पर ही गिर गया। आरोपी ने पुलिस में शिकायत करने पर पिता को जान से मारने की धमकी दी है। वहीं शिकायत करने जाते समय युवती और उसकी मां को घेर लिया। इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर गांव निवासी वाहिद के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed