फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   rape with 8 year girl

हसनपुर में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
rape with 8 year girl
हसनपुर (अमरोहा)। आठ वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मासूम के पिता ने मोहल्ले के ही युवक पर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। मासूम को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। युवक मौके से भागा हुआ है, उसकी तलाश की जा रही है। बच्ची गुरुवार देर शाम घर के बाहर से गायब हो गई थी। उसे गांव का ही युवक रुपये देने के बहाने बाइक पर बैठा कर ले गया था। शुक्रवार सुबह उसे पड़ोस के गांव से लाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी मासूम गुरुवार देर शाम घर के बाहर सड़क किनारे लगे नल पर खड़ी थी। यहां से बच्ची अचानक गायब हो गई। परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। मध्यरात्रि में वह पड़ोसी गांव के बाहरी छोर पर बने एक में घर रोती हुई पहुंची थी। वहां लोगों ने बच्ची से नाम पता पूछा। बच्ची ने अपना और अपने माता-पिता का नाम तो बता दिया था लेकिन अपने गांव का नाम नहीं बता पाई थी। लोगों ने उसे घर में सुला दिया था। शुक्रवार सुबह गांवों में ढूंढ की गई तो परिजनों तक खबर पहुंची। जानकारी मिलने पर बच्ची के परिजन मौके पर पहुंच गए थे। बच्ची के पिता के मुताबिक गांव का ही एक युवक उसे बहला-फुसलाकर रुपये देने के बहाने बाइक पर बैठाकर जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। बच्ची के कपड़े खून में सने हुए थे। बच्ची कक्षा दो की छात्रा बताई जा रही है। कोतवाली निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर गांव के ही पवन के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed