{"_id":"650df8b56700331f1900b074","slug":"rape-of-teenage-girl-after-entering-the-house-threatening-to-kill-the-family-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-5249-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, परिवार को जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, परिवार को जान से मारने की धमकी
Sat, 23 Sep 2023 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 23 Sep 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। गांव के ही युवक ने घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आंख खुलने पर परिजनों ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। लेकिन आरोपी ने जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। परिजनों ने आरोपी की शिकायत उसके पिता से की तो उसने भी हाथापाई की। मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की जांच में मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया है।
ये घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। 31 अगस्त 2023 किसान अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर में सोया हुआ था। तभी युवक रोहित घर में घुस आया और किसान की 15 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर परिजनों की आंख खुल गई। किसान के बेटे और पत्नी व अन्य परिजनों ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। अगले दिन किशोरी के परिजन आरोपी के पिता से शिकायत करने पहुंचे तो उसने भी गाली गलौज की। जान से मारने की धमकी दी। हाथापाई भी की गई। घटना के 22 दिन बाद पीड़िता के पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में आरोपी रोहित और उसके पिता रतिराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।