फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   rape

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, जिंदा जलाने की कोशिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
rape
हसनपुर (अमरोहा)। शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म और जिंदा जलाने की कोशिश के आरोप का मामला सामने आने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर प्रेमी समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पुलिस ने घटना की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जनपद सीतापुर की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि करीब पंद्रह वर्ष पूर्व उसका निकाह हुआ था। उसने तीन बेटियों को जन्म भी दिया। उसका परिवार दिल्ली में किराए के मकान में रहता था। महिला का पति मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। पड़ोस में हसनपुर के एक गांव निवासी उम्मेर चौधरी भी किराये के मकान में रहता था। वह एक निजी कंपनी में काम करता था। महिला का आरोप है कि उम्मेर ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने पति से तलाक कराया और अपने साथ गांव ले आया। इस दौरान कई बार शारीरिक संबंध बनाए, जिससे एक बच्चा भी पैदा हुआ। महिला का कहना है कि तीन अप्रैल की रात को उम्मेर के भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने इसकी शिकायत प्रेमी और उसके परिजनों से की तो उसे डराकर चुप करा दिया गया। चार सितंबर को महिला ने जब निकाह का दबाव बनाया तो उसके साथ प्रेमी और उसके परिजनों ने मारपीट कर उस पर केरोसिन उड़ेल कर आग लगाने की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बचाया। महिला का आरोप है कि उम्मेर ने दो लाख रुपये नकद व छह तोले सोने के आभूषण भी हड़प लिए। मोबाइल भी छीनकर घर से भगा दिया। कोतवाली हसनपुर के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर उम्मेर चौधरी, जीशान, दानिश, शाहबुद्दीन, इकरा, ग्यासुद्दीन निवासी गांव गंगवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी फरार हैं। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed