{"_id":"5fe4f9778ebc3e3eaf215ae6","slug":"rape-gajraula-news-mbd3738075158","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएसी कर्मी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएसी कर्मी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला (अमरोहा)। हाईवे पर पर स्थित एक मेडिकल कालेज में पढ़ाई कर रही छात्रा ने मुरादाबाद में तैनात पीएसी के जवान पर शादी करने का झांसा देकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। एसपी को दिए शिकायती पत्र में युवती ने पीएसी के जवान पर उसके रिश्तेदारों से भी अभद्रता करने की बात कही है। एसपी के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
गुरुवार की रात इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि बिजनौर जिले के चांदपुर के एक गांव निवासी युवती यहां हाईवे पर स्थित मेडिकल कालेज में पढ़ाई कर रही है। एसपी को दिए दिए शिकायती पत्र में युवती का कहना है कि वह मंडी धनौरा में शेरपुर चुंगी के पास गजरौला जाने के लिए वाहन की प्रतीक्षा कर रही थी। इसी दौरान वहां आए पीएसी के जवान ने उससे बातचीत शुरू कर दी। उसने बातों ही बातों में मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद से वह उसे फोन करने लगा। धीरे-धीरे शादी का झांसा देकर फंसा लिया। आरोप है कि तीन अगस्त को उसे गजरौला बुलाया और एक होटल में ले जाकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद कई बार धमकाकर गलत काम किया। अपने परिजनों से भी फोन पर बात कराई। इसके बाद जब पीड़िता के रिश्तेदार शादी के रिश्ते की बात लेकर पहुंचे तो उन्हें दुत्कार कर भगा दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी नरेंद्र सिंह निवासी गांव शेरपुर बसी धनौरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।