{"_id":"5d9e273f8ebc3e93ae3f3fa2","slug":"rape-case-on-cousin-brother-jpnagar-news-mbd325179571","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म में फुफेरे भाई पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से दुष्कर्म में फुफेरे भाई पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढबारसी (अमरोहा)। नाबालिग को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के मामले में आदमपुर पुलिस ने आरोपी फुफेरे भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नाबालिग के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार देर रात रिपोर्ट दर्ज की गई। वहीं पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तार के लिए दबिश दी। हालांकि आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा।
संभल निवासी नाबालिग मई में परिजनों के साथ आदमपुर थानाक्षेत्र के एक कस्बे में अपनी बुआ के घर आई थी। आरोप है कि जहां फुफेरे भाई ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने किसी को बताने पर नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी। बुआ के घर से कुछ दिन बाद किशोरी अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में जानकारी नहीं दी। इसी बीच नाबालिग के पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत हुई। परिजनों ने उसे चिकित्सक को दिखाया। जहां जांच में नाबालिग गर्भवती निकली। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। सख्ती से पूछने पर नाबालिग ने आपबीती सुनाई। मंगलवार को परिजन किशोरी को लेकर आदमपुर थाना पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रातभर आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दी। वहीं पुलिस ने बुधवार की रात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया। थाना आदमपुर इंस्पेक्टर अशोक शर्मा ने बताया कि नाबालिग के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी फुफेरे भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
भाई-बहन के रिश्ते को तार-तार करने वाली फुफेरे भाई की करतूत नाबालिग के गर्भ में पांच महीने छिपी रही। बताया जाता है कि संभल की नाबालिग मई में अपनी चाची के साथ आदमपुर थानाक्षेत्र के एक कस्बे में अपने बुआ के घर आई थी। जहां दो तीन रहने के बाद वह अपने घर लौट गई थी। इस दौरान फुफेरे भाई ने नशीला पदार्थ पिलाकर नाबालिग के साथ दो दिन तक दुष्कर्म किया। नाबालिग को डराया धमकाया भी। घर पहुंचने के बाद भी नाबालिग फुफेरे भाई की करतूत किसी को बताने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। तीन दिन पूर्व नाबालिग के पेट में दर्द और उल्टियां शुरू हुई तो परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां नाबालिग पांच महीने की गर्भवती पाई गई। पांच महीने तक नाबालिग पीड़ा सहती रही। तब तक आरोपी फुफेरे भाई की करतूत छिपी रही। आदमपुर पुलिस ने मामले की जांच शुुरू कर दी है। नाबालिग और आरोपी फुफेरे भाई की उम्र में दोगुने का अंतर है। नाबालिग की उम्र 12 साल बताई जा रही है, जबकि आरोपी की उम्र 25 साल है।