{"_id":"6131197e8ebc3e7a0d5b81e5","slug":"ramlila-from-6-october-jpnagar-news-mbd4013120199","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला का आयोजन छह अक्तूबर से, आयोजकों ने अनुमति मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला का आयोजन छह अक्तूबर से, आयोजकों ने अनुमति मांगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। श्री धार्मिक रामलीला कमेटी ने रामलीला के आयोजन की अनुमति के लिए आवाज बुलंद की है। कमेटी ने कहा है कि छह अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक रामलीला का मंचन होगा। लगातार नौ दिन तक रोजाना रात आठ से 10 बजे तक के कार्यक्रम के लिए अनुमति दी जाए। कमेटी ने कोविड प्रोटोकॉल के पालन का भरोसा दिया है। इस दौरान डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा।
अध्यक्ष विशाल गोयल की अगुवाई में रामलीला कमेटी के पदाधिकारी गुरुवार को कलक्ट्रेट में आए। उन्होंने कहा कि रामलीला की ऐतिहासिक महत्ता है। इस बार भी आयोजन की अनुमति दी जाए इससे लाखों लोगों की आस्था जुड़ी है। रामलीला देखने के लिए शहर के अलावा आस पास के गांवों से लोग आते हैं। कमेटी ने बताया कि रामलीला का आयोजन छह अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक चलेगा। यह शहर के जेएस हिंदू इंटर कॉलेज में होगा। जल्द अनुमति दी जाए ताकि कलाकारों से कार्यक्रम में आने की सहमति ली जा सके।
पदाधिकारियों ने बताया कि कोविड 19 के प्रोटोकॉल का पालन सख्ती से कराएंगे। मास्क के अलावा सैनिटाइजर उपलब्ध रहेगा। ताकि लोगों के सेहत की रक्षा हो सके। इस दौरान संरक्षक अनिल स्वरूप टंडन, शार्दुल अग्रवाल, संजीव सैनी, अमित रस्तोगी, राहुल कुशवाहा, संजीव गोयल, मनुज गोयल, मनु कमल गुप्त, अंश अग्रवाल आदि रहे।