फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ramdol procession taken out in Saidangali

Amroha News: सैदनगली में निकाली रामडोल शोभायात्रा

Mon, 18 Aug 2025 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 18 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Ramdol procession taken out in Saidangali
सैदनगली (अमरोहा)।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर श्रीराम डोल सेवा समिति ने परंपरागत रूप से रामडोल शोभायात्रा निकाली। भाजपा जिला महामंत्री अभिनव कौशिक के नेतृत्व में रामडोल यात्रा पादा जी के मंदिर से शुरू हुई और पूरे नगर में घूमी। यात्रा में भगवान कृष्ण और राधा की मनमोहक झांकियां सजाई गई थीं।
लोगों ने जगह-जगह फूल-मालाएं चढ़ाकर झांकियों का स्वागत किया और प्रसाद वितरित किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए और राधा-कृष्ण के भजन गाते हुए चल रहे थे जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था। रामडोल यात्रा मुख्य बाजार, धर्मशाला मंदिर और चामुंडा मंदिर से होते हुए सैनी वाली पुलिया और बस स्टैंड से होकर संतोषी माता मंदिर पहुंची। अंत में यह रामलीला मंच पर जाकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

आयोजक मंडल ने बताया कि रात में पादा जी के मंदिर में कीर्तन का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान अभिनव कौशिक के साथ शरद गुप्ता, अतुल गुप्ता, राकेश हिंदू, अरविंद शर्मा, सचिन गुप्ता, कुलदीप अग्रवाल, महानंद वर्मा, कपिल गुप्ता, करुण गुप्ता, अमन गुप्ता, सत्यम गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed