फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ram Mandir: Devotees will go Ayodhya wearing cap made by Naseem Beg, will chant Jai Shri Ram

Ram Mandir: नसीम बेग की बनाई टोपी पहन अयोध्या जाएंगे भक्त, लगाएंगे जय श्रीराम का जयघोष, 75 हजार टोपियां तैयार

Mon, 08 Jan 2024 12:09 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 08 Jan 2024 12:09 PM IST
सार

अयोध्या जाने वाले रामभक्तों के लिए अमरोहा के नसीम बेग भगवा टोपियां तैयार करने में जुटे हैं। अब तक वह 75 हजार टोपियां तैयार कर चुके हैं। नसीम ने बताया कि वह 25 साल से टोपियां बनाने का काम कर रहे हैं। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले आयोजन को लेकर वह भी उत्साहित हैं। 

विज्ञापन
Ram Mandir: Devotees will go Ayodhya wearing cap made by Naseem Beg, will chant Jai Shri Ram
अमरोहा में राम भक्तों के लिए टोपी तैयार करते नसीम - फोटो : संवाद

विस्तार

अयोध्या में श्रीराम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए देश भर में तैयारियां चल रही हैं। अपने अपने तरीके से सभी लोग भव्य आयोजन की तैयारी को लेकर जुटे हुए हैं। अमरोहा में नसीम बेग का नाम भी इस कड़ी में शामिल हो गया है। दरअसल, नसीम जय श्रीराम लिखी भगवा टोपियों को तैयार कर रहे हैं। दिल्ली से बड़े स्तर पर उन्हें ऑर्डर मिल रहे हैं।

विज्ञापन


दिन रात वह इनको तैयार करने में जुटे हुए हैं। कहा जाए तो नसीम की जय श्रीराम लिखी भगवा टोपी अयोध्या पहुंचने वाले राम भक्तों के सिर सजेगी। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की भव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा में अमरोहा की गंगा जमुनी तहजीब का संगम भी शामिल रहेगा। अमरोहा के मोहल्ला बटवाल निवासी नसीम बेग कपड़ों से बने उत्पाद तैयार करते हैं।
विज्ञापन


वह अलग-अलग प्रकार की टोपी तैयार करने के लिए जाने जाते हैं। नसीम ने बताया कि पिछले दिनों उन्हें दिल्ली के सदर बाजार से श्रीराम लिखी भगवा रंग की टोपियां तैयार करने का ऑर्डर मिला। वह उन्हें तैयार करने में जुट गए। नसीम बेग बताते हैं कि फिलहाल वह करीब 75 हजार टोपियां तैयार कर उन्हें दिल्ली भिजवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी लगभग एक लाख टोपियों को तैयार करने का ऑर्डर और मिला है। जिसके लिए दिन रात काम कर राम भक्तों के लिए टोपियां तैयारी की जा रही है। बताया कि उन्हें खुशी है कि व्यापार ही सही भगवान के नाम पर अपना सहयोग दे रहे हैं। यही नहीं सौभाग्य की बात है कि उनके द्वारा तैयार की गई जय श्रीराम लिखी भगवा टोपी अयोध्या में राम भक्तों के सिर पर सजेगी।

दिल्ली के सदर बाजार से आया ऑर्डर

अयोध्या में रामलला के भव्य आयोजन को लेकर बाजारों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नसीम बेग बताते हैं कि उनको दिल्ली के मशहूर सदर बाजार से राम भक्तों के लिए टोपियां तैयार करने का ऑर्डर मिला है। ऑर्डर को पूरा करने के लिए वह दिन रात काम में जुटे हुए हैं।

25 साल से टोपी तैयार कर रहे नसीम

नसीम बेग करीब 25 सालों से टोपी तैयार करने के कारोबार से जुड़े हुए हैं। अमरोहा समेत दूरदराज के इलाकों में चुनावी माहौल हो अथवा होली का त्योहार, उनमें नसीम बेग द्वारा तैयार की गई टोपियों की धूम रहती है। राम भक्तों के साथ साथ होली के त्योहार के लिए टोपियां तैयार करना शुरू कर दी हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed