फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rajyarani Express and other trains should stop at Gajraula.

Amroha News: राज्यरानी एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों का गजरौला में हो ठहराव

Wed, 03 Dec 2025 12:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 03 Dec 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Rajyarani Express and other trains should stop at Gajraula.
अमरोहा। सामाजिक कार्यकर्ता तेजवीर सिंह अलुना ने रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसद को देकर मेरठ से लखनऊ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों के ठहराव की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गजरौला एक औद्योगिक नगरी के रूप में जाना जाता है। यहां पर विश्व स्तर की बहुत सारी औद्योगिक इकाइयां हैं। जिसमें देश के अलग-अलग स्थान से लोग नौकरी करते हैं। उनके आने जाने के लिए सड़क के साथ ही ट्रेन एक समुचित माध्यम है। कई हजार गांव भी गजरौला जंक्शन से जुड़े हुए हैं। बहुत सारे लोग आए दिन ट्रेनों के समुचित ट्रेनों के ठहराव नहीं होने के कारण अपने व्यक्तिगत वाहन या अन्य वाहन से दिल्ली या लखनऊ तक यात्रा करते हैं।
विज्ञापन

इससे समय और पैसा भी अधिक लगता है। सुबह नौ बजे के बाद से दोपहर या शाम बजे तक दिल्ली या मुरादाबाद या लखनऊ के लिए कोई भी ट्रेन गजरौला जंक्शन से उपलब्ध नहीं है। वर्षों से मांग है कि गजरौला जंक्शन पर अन्य कई ट्रेनों का ठहराव किया जाए, इस बाबत पहले भी कई बार रेलवे के अधिकारियों को ज्ञापन दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल रेल मंत्री अरविंद वैष्णव को भी ज्ञापन दिया था। उनकी मांग है कि अवध आसाम एक्सप्रेस लालगढ़ से डिब्रूगढ़, उत्तर संपर्क क्रांति दिल्ली से काठगोदाम, नई दिल्ली से अयोध्या, अयोध्या एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस दिल्ली से प्रतापगढ़ समेत अन्य ट्रेनों के गजरौला जंक्शन पर ठहराव की व्यवस्था की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed