फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   rajyapal anandi ben patel

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज गजरौला में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
rajyapal anandi ben patel
गजरौला (अमरोहा)। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज बुधवार को औद्योगिक नगरी में होंगी। वह यहां भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की सच्चाई को परखने आ रही हैं। इससे पूर्व वह कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण भी करेंगी। अफसरों ने उनके दौरे को सफल बनाने के लिए ताकत झोंकी हुई है। वहीं, छात्र-छात्राओं को उनका नाम याद कराया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम उमेश मिश्र सुबह सवेरे हाईवे पर स्थित मोहल्ला भानपुर खालसा पहुंचे और वहां सड़क से लेकर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का बारीकी से निरीक्षण किया। खामियां पाए जाने पर स्कूल की वार्डन, स्टाफ समेत अधीनस्थों को उन्हें तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। छात्राओं एवं शिक्षिकाओं से फिर से बातचीत की। एक-एक कक्ष में जाकर वहां की व्यवस्थाएं और साफ-सफाई देखी। इसके बाद आवश्यक दिशा-निर्देश देकर चले गए। उनके जाने के बाद एसडीएम शशांक चौधरी एवं बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों ने भी तैयारियों का जायजा लिया। वहीं, सीएचसी एवं थाना परिसर में भी राज्यपाल के आने की संभावना के चलते साफ-सफाई चलती रही। वहीं इस स्कूल के बगल में स्थित प्राथमिक विद्यालय में भी राज्यपाल के आने की संभावना के चलते छात्र-छात्राओं को उनका नाम अच्छे से याद करा दिया गया है। शिक्षक जयवीर सिंह ने छात्राओं को विज्ञान में वायु पाठ के महत्व को समझाया। उधर, सीएचसी अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह ने परिसर के भीतर खड़ी होने वाली एंबुलेंस के चालकों को सख्त हिदायत दी कि अब से एंबुलेंस बाहर ही खड़ा करें। केस आने पर ही उन्हें भीतर लेकर आएं।
विज्ञापन

ये है राज्यपाल का मिनट-दर-मिनट कार्यक्रम
गजरौला। 19 फरवरी की सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर राजकीय से जुबिलेंट लाइफ साइंसेज में बने हैलीपैड पर उतरेंगी। नौ बजकर 55 मिनट से दस बजकर पांच मिनट तक जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। दस बजकर दस मिनट पर वह कार द्वारा हाईवे पर मोहल्ला भानपुर खालसा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के लिए रवाना होंगी। सवा दस बजे वहां पहुंचकर निरीक्षण करेंगी। दस बजकर 45 मिनट पर जुबिलेंट के लिए चलेंगी। दस बजकर 50 मिनट पर वहां पहुंचेंगी। दस बजकर 55 मिनट से 11 बजकर 25 मिनट तक ‘पढ़े अमरोहा, बढ़े अमरोहा’ कार्यक्रम की समीक्षा करेंगी। 11 बजकर 25 मिनट से 11 बजकर 55 मिनट तक एनजीओ, रेडक्रॉस, रोटरी क्लब से प्रतिनिधियों से वार्ता करेंगी। अपराह्न 12 बजे से एक बजे तक भारत सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगी। एक बजे से दो बजे तक भोजन का समय रहेगा। दो बजे लंच के उपरांत वह हेलीकॉप्टर में बैठकर नौगांवा सादात तहसील के गांव सिकरिया पहुंचेंगी। सवा दो बजे से ढाई बजे तक वहीं से कार द्बारा बान नदी के निरीक्षण को जाएंगी। ढाई बजे से तीन बजे तक स्वयं सहायता समूह एवं किसानों से वार्ता करेंगी। तीन बजकर पांच मिनट पर हैलीपैड के लिए रवाना होंगी और फिर अपराह्न तीन बजकर 10 मिनट पर लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed