फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Raj Mistry died after falling while tying bars on the roof of private ITI college under construction

Amroha News: निर्माणाधीन निजी आईटीआई कॉलेज की छत पर सरिया बांधते समय गिर कर राज मिस्त्री की मौत

Fri, 19 May 2023 01:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 19 May 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Raj Mistry died after falling while tying bars on the roof of private ITI college under construction
गजरौला। निर्माणाधीन निजी आईटीआई कॉलेज की छत पर सरिया बांध रहे राज मिस्त्री की पैर फिसल जाने के कारण गिर कर मौत हो गई। राज मिस्त्री को मुरादाबाद में भर्ती कराया गया था, जहां से मेरठ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। अंतिम संस्कार कर दिया गया है। धनौरा मार्ग पर एक आईटीआई कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। जिसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। यहां पर सलेमपुर गौसाईं निवासी 50 वर्षीय राज मिस्त्री राजेश पुत्र नन्हुआ काम कर रहा था। बृहस्पतिवार को तीन बजे वह छत पर खड़ा होकर सरिया बांध रहा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। वह नीचे गिर कर घायल हो गया। कॉलेज स्वामी द्वारा तुरंत घायल राज मिस्त्री को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर हालत में सुधार नहीं हुआ। उसे मेरठ ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया। शव को गांव लाया गया। कॉलेज स्वामी गांव में पहुंचा। मृतक के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इसके बाद पुलिस कार्रवाई बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीओ अरुण कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है। किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

मायापुरी में दो पक्षों में मारपीट में चार लोग घायल
मायापुरी मोहल्ला निवासी फूलचंद व नकुल पड़ोसी हैं। बुधवार की रात दोनों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोग गाली गलौज कर रहे थे। जिसका विरोध करने पर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। लाठी डंडे चलने लगे। इस दौरान पथराव हो गया। मारपीट व पथराव में एक पक्ष से फूल चंद व उसकी पत्नी अनारकली व दूसरी तरफ से नकुल व निखिल घायल हो गए। घायलों को रात में ही उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया। दोनों तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed