फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rain water filled in the school of Fatehpur, the roof is also leaking

Amroha News: फत्तेपुर के विद्यालय में भरा बारिश का पानी, छत भी टपक रही

Wed, 06 Aug 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 06 Aug 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Rain water filled in the school of Fatehpur, the roof is also leaking
ढबारसी के उच्च प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर में दरवाजे पर हुआ जलभराव। संवाद - फोटो : संवाद
ढबारसी। गंगेश्वरी ब्लॉक के फत्तेपुर गांव में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की हालत लगातार बारिश के कारण दयनीय हो गई है। सावन के चौथे सोमवार के कारण डीएम के आदेश पर तीन दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को विद्यालय खुला, तो स्थिति बेहद खराब नजर आई।
विज्ञापन

स्कूल में पानी भरा था जबकि उसकी छत टपक रही थी। वहीं, स्कूल का भवन भी जर्जरहाल हो चुका है जिससे कभी भी हादसे का डर रहता है। स्कूल के सात कमरों में से चार की हालत बदतर हो चुकी है। बारिश से तीन कमरों की छतें लगातार टपक रही हैं। फर्नीचर भी खराब हो गया है। सबसे बुरी हालत एक कमरे की है, जिसकी छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। उसमें बारिश का पानी भरा है।
विज्ञापन

विद्यालय में 102 बच्चे पंजीकृत हैं, लेकिन फर्नीचर खराब होने के कारण कुछ बच्चों को बचे हुए फर्श पर बैठना पड़ रहा है। विद्यालय का मुख्य द्वार भी जलभराव की जद में है। इससे बच्चों कीचड़ में गिरने का खतरा रहता है। इसके अलावा, विद्यालय के चार कमरे पहले से ही जर्जर हालत में हैं। विद्यालय में पांच अध्यापक व एक शिक्षामित्र तैनात हैं, लेकिन सुविधाओं की कमी के कारण छात्रों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। शिक्षक दीपक कुमार ने बताया कि जो कमरे जर्जर हो चुके हैं, उन्हें बंद करा दिया है। जो कमरे सहीं हैं, केवल उनका ही प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed