{"_id":"676f0a48b885cad4420aa187","slug":"rain-and-wind-increased-the-cold-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-131530-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बारिश और हवा ने बढ़ाई ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बारिश और हवा ने बढ़ाई ठंड
Sat, 28 Dec 2024 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
गजरौला में शुक्रवार शाम बारिश के बीच से गुजरते वाहन। संवाद
- फोटो : संवाद
अमरोहा। जिले में तेज सर्द हवा ने मुश्किल बढ़ा दी है। लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। जरूरी काम होने पर ही वह बाहर निकाल रहे हैं। ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। शुक्रवार सुबह लोग बाहर निकले तो बूंदाबांदी होती मिली। वहीं, रात में कोहरे से ट्रेन-वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है।
उधर, शाम से ही फिर हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। दिन में गुनगुनी धूप और शाम होते ही ठंड बढ़ जाने से शुगर, ब्लड प्रेशर के साथ ही सांस के मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। ओपीडी में इन मरीजों की भीड़ है।
शुक्रवार को दिन की शुरुआत आसमान में छाए बादलों और बूंदाबांदी से हुई। शीतलहर के चलते गलन महसूस होने लगी है। सड़कों तक ऐसा नजारा दिखा मानों बारिश हुई हो। बारिश की बूंदें फुहारों जैसे टपक रही थीं। लोग घर से बाहर नहीं निकले और छोटे बच्चों को भी घरों में कैद रखा। बाजारों में चहल-पहल कम दिखी। दिनभर धूप न निकलने से मौसम सर्द बना रहा। आसमान में बादल छाए रहे। आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलती रहीं।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी बबूल सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी। उधर, जिला अस्पताल में सुबह से मरीजों की लाइन लग गई। ओपीडी में करीब 876 मरीज पहुंचे। इसमें सबसे ज्यादा सांस, अस्थमा, हृदयरोगी और शुगर ब्लड प्रेशर मरीज थे। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि ठंड के मौसम में लोगोंं को बीमारी चपेट में ले रही है। सतर्कता बरतने की जरूरत है।