{"_id":"57b377034f1c1bda786ebabb","slug":"railway-station-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध करने पर रेलवे स्टेशन पर दौड़ाकर पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ का विरोध करने पर रेलवे स्टेशन पर दौड़ाकर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Wed, 17 Aug 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलश प्रवाह करने ब्रजघाट गईं महिला व युवतियों के साथ सोमवार को छेड़छाड़ की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने मामला इस लिए छिपा लिया कि युवक गांव के थे, मगर युवकों ने वापस आते समय अमरोहा रेलवे स्टेशन पर महिला व युवतियों के साथ गए लोगों को दौड़ा कर पीटा। तीन के खिलाफ तहरीर दी गई है।
देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में कई दिन पूर्व कलश यात्रा निकाली गई थी। यात्रा के कलश गंगा जल में प्रवाहित करने के लिए गांव की महिला और युवतियां ब्रजघाट गई थीं। इस दौरान उनके साथ कुछ युवक भी पहुंचे। कलश प्रवाह कर महिलाएं व युवतियां गंगा में स्नान कर रही थीं।
आरोप है कि युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट हो गई। छेड़खानी की खबर पर ब्रजघाट चौकी पुलिस पहुंच गई, चूंकि युवक भी गांव के ही थी, लिहाजा पुलिस को मामला नहीं बताया।
विज्ञापन
कलश गंगा में प्रवाहित करने के बाद वापस आ रहे थे। आरोप है कि युवकों ने दोबारा छेड़छाड़ शुरू कर दी। जिसको लेकर विवाद बढ़ गया। अमरोहा स्टेशन पर युवकों ने महिला और युवतियों के संग गए लोगों के साथ जमकर मारपीट की। स्टेशन पर उनको दौड़ाकर पीटा। यहां सरेआम मारपीट होती देख लोग इकट्ठा हो गए।
कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने बीच बचाव किया। घटना की तहरीर तीन युवकों के खिलाफ नामजद दी गई है।