{"_id":"578938054f1c1bb17b13e302","slug":"raid-on-nursinghome","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर में चल रहा क्लीनिक तो कहीं बगैर पैथोलॉजिस्ट चल रही लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर में चल रहा क्लीनिक तो कहीं बगैर पैथोलॉजिस्ट चल रही लैब
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
Updated Sat, 16 Jul 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा के नौगावां सादात नई बस्ती में चौहान मेडिकल पर छापे मारी करते नूडल अधिकारी रामजी वर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर और देहात क्षेत्र के नर्सिंग होम और क्लीनिकों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम को कहीं मेडिकल स्टोर में क्लीनिक चलता मिला तो कहीं बगैर पैथोलॉजिस्ट लैब संचालित होते मिली। नोडल अधिकारी ने 14 नर्सिंग होम और क्लीनिक संचालकों को नोटिस जारी किया है।
नोडल अधिकारी डॉ.रामजी वर्मा ने शुक्रवार की सुबह अपनी टीम के साथ कल्याणपुरा और अतरासी मार्ग पर चल रहे नर्सिंग होम और क्लीनिकों पर छापे मारे। कोई भी डाक्टर अपनी डिग्री और पंजीकरण से संबंधित कागजात नहीं दिखा पाया। इस पर उन्होंने संबंधित को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया। इसके बाद नौगावां क्षेत्र में उन्हें एक मेडिकल स्टोर में क्लीनिक चलता मिला, जबकि मरीज को दुकान के बाहर ड्रिप लग रही थी। इस पर उनका पारा चढ़ गया।
वहीं बिना पैथोलाजिस्ट के पैथ लैब भी चलती मिली। नोडल अधिकारी के मुताबिक 14 नर्सिंग होम, क्लीनिक व पैथोलॉजी लैबों पर छापे मारे गए थे। कोई भी संचालक पूरे कागज मौके पर नहीं दिखा सका था। इसलिए उनको नोटिस कर तीन दिन में सीएमओ दफ्तर में कागजों समेत उपस्थित के निर्देश दिए गए हैं।