{"_id":"68fbead4057fb600a201623f","slug":"raid-on-nursing-home-running-without-registration-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-150294-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बिना पंजीकरण चल रहे \nनर्सिंग होम पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बिना पंजीकरण चल रहे नर्सिंग होम पर छापा
Sat, 25 Oct 2025 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
बछरायूं। बिना पंजीकरण व डॉक्टर के चल रहे नर्सिंग होम पर संयुक्त चिकित्सालय की अधीक्षक डॉ. रंजना सिंह ने छापा मारा। वहां दो प्रसूता भर्ती थी। दोनों का ऑपरेशन के जरिए प्रसव कराया गया था।
अधीक्षक ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के आदेश दिए हैं। साथ ही नर्सिंग होम संचालक से दो दिन के भीतर दस्तावेज तलब किए गए हैं। डॉ. रंजना सिंह ने बताया कि उनको शिकायत मिली थी कि बछरायूं में फैमिली नर्सिंग होम के नाम से चल रहे अस्पताल का न तो पंजीकरण है और न ही वहां कोई डॉक्टर कार्यरत है। शिकायत पर शुक्रवार को नर्सिंग होम का छापा मारा गया। वहां दो महिलाओं की ऑपरेशन से डिलीवरी की गई थी।
मौके पर कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। रिसेप्शन पर बैठी दो लड़कियों ने चिकित्सक व पंजीकरण के बारे में कोई भी जानकारी होने से मना कर दिया। अधीक्षक ने दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर मिले स्टॉफ से दो दिन के भीतर पंजीकरण के दस्तावेज दिखाने के लिए कहा है। अधीक्षक ने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट मुख्य चिकित्साधिकारी को प्रेषित कर दी गई है।