{"_id":"60fdb4c28ebc3e581f782189","slug":"rahara-inpector-suspend-jpnagar-news-mbd3969906114","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहरा इंस्पेक्टर निलंबित और बछरायूं इंस्पेक्टर लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहरा इंस्पेक्टर निलंबित और बछरायूं इंस्पेक्टर लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। कार्य में लापरवाही के आरोप में एसपी ने जिले के दो इंस्पेक्टरों पर कार्रवाई की है। उन्होंने रहरा थाने के इंस्पेक्टर को निलंबित और बछरायूं के इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया है। रहरा इंस्पेक्टर पर शराब ठेकेदार द्वारा युवक की पिटाई प्रकरण में लापरवाही बरतने का आरोप है। वहीं, बछरायूं इंस्पेक्टर पर पुराने कई प्रकरणों में लापरवाही बरतने और चरित्र पंजिका में तथ्यों को छिपाकर पदोन्नति लेने का आरोप है।
पुलिस अधीक्षक पूनम ने बताया कि 15 जुलाई को रहरा में शराब के एक ठेकेदार द्वारा युवक की पिटाई की गई थी। इसका एक वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में रहरा थाने के इंस्पेक्टर ने केवल एनसीआर दर्ज की थी। दोनों पक्षों को रातभर थाने में बैठा कर रखा था और पीड़ित का मोबाइल भी ले लिया था। वीडियो में दिख रहे अन्य आरोपियों को भी पकड़कर छोड़ दिया था। जबकि इस मामले में धाराओं की बढ़ोतरी कर आरोपियों को जेल भेजने के निर्देश दिए गए थे। इस मामले की जांच सीओ हसनपुर श्रेष्ठा ठाकुर को सौंपी गई थी। उनकी जांच रिपोर्ट में इंस्पेक्टर की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर लापरवाही बरतने के आरोप में इंस्पेक्टर मुकेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
वहीं बछरायूं के इंस्पेक्टर पंकज वर्मा के खिलाफ कार्रवाई तीन मामलों को लेकर की गई है। एसपी के मुताबिक तत्कालीन एसपी सुनीति ने रात्रि गश्त नहीं करने को लेकर इंस्पेक्टर से स्ष्टीकरण तलब कर रखा था। इसके बाद भी उनके रवैये में कोई सुधार नहीं हुआ। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान उनके थाना क्षेत्र स्थित मंडी धनौरा ब्लॉक पर हंगामा हुआ था। इस मामले में भी उनकी लापरवाही सामने आई थी। उन्होंने बताया कि पदोन्नति के दौरान उन्होंने अपनी चरित्र पंजिका में तथ्य छिपाए हैं। पदोन्नति के दौरान उन्होंने क्या घोषणापत्र भरा था, यह उनके चरित्र पंजिका में उपलब्ध नहीं है। चरित्र पंजिका के अभिलेख अधूरे मिले हैं। इस स्थिति में उनको थाना प्रभारी की जिम्मेदारी नहीं सौंपी जा सकती है। एसपी ने उनको लाइन हाजिर कर दिया है।