फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rafiq's family is in grief due to one death, four injured

Amroha News: एक मौत, चार लोगों के घायल होने से रफीक के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Rafiq's family is in grief due to one death, four injured
अमरोहा। शहर के माधो सिनेमा हॉल के ध्वस्तीकरण के दौरान हुई घटना से मोहल्ला काली पगड़ी में मातम पसरा है। घटना में किसी ने घर का चिराग खोया तो किसी के सिर से बाप का साया उठ गया। मोहल्ले में पीड़ित परिवारों के घर ढांढस बंधाने वालों का तांता लगा हुआ है। माधो सिनेमा हॉल के ध्वस्तीकरण के दौरान दीवार के साथ गिरे छज्जे के नीचे दबने से मोहल्ला काली पगड़ी निवासी 45 वर्षीय रफीक की मौत हो गई। जबकि उसके दो सगे भाई तौफीक और जहीर व दो बेटे आमिर और जैद गंभीर रूप से घायल हो गए। एक ही परिवार के पांच लोगों के साथ घटना से हर कोई स्तब्ध है। रफीक और उसका परिवार मजदूरी कर अपनी गुजर बसर कर रहा था। अब रफीक की मौत और उसके दो बेटों आमिर (25 वर्ष) और जैद (20 वर्ष) के घायल होने से परिवार पर गुजर बसर का संकट मंडराने लगा है। रफीक का परिवार मजदूरी के सहारे ही अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। मजदूरी के अलावा रफीक के परिवार के पास अन्य कोई और साधन नहीं था। घटना ने रफीक की पत्नी इशरत को तोड़कर रख दिया। रफीक के दो भाई तौफीक और जहीर भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना में रफीक के पड़ोस में रहने वाला 19 वर्षीय यासीन पुत्र सनव्वर भी हादसे का शिकार हो गया। जिसमें उसकी जान चली गई। यासीन अपने बुजुर्ग माता पिता का इकलौता कमाने वाला था। उस पर अपने दो छोटे भाई और एक बहन के पालन पोषण की जिम्मेदारी थी। इसी मोहल्ले के 25 वर्षीय मेहंदी हसन भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हसन पर भी अपने बीमार बुजुर्ग पिता की जिम्मेदारी है। घटना के बाद मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाने के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed