{"_id":"581ce1a94f1c1bae31438a94","slug":"pwd-activity-put-qwestion","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि का ‘कमाल’! एक पर मेहरबान और दूसरे को लालीपॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनिवि का ‘कमाल’! एक पर मेहरबान और दूसरे को लालीपॉप
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sat, 05 Nov 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
रानीखेत में नहीं सुधरी सड़क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसे कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर का ‘कमाल’ कहा जाए अथवा लोक निर्माण विभाग की मेहरबानी कि उनके क्षेत्र में सर्वाधिक 15 सड़कों का निर्माण शुरू हो गया है। वहीं विधायक एम चंद्रा के क्षेत्र में सबसे कम सिर्फ दो सड़कों का ही निर्माण शुरू किया गया है।
सपा सरकार का कार्यकाल लगभग पूरा होने वाला है और विकास के नाम पर दोबारा सत्ता में पहुंचने की फिराक में है तब जिले में सड़कों का जाल बिछाना शुरू किया गया है। सरकार सूबे के प्रत्येक जिले में विकास कार्य तेजी से निपटाकर उसका क्रेडिट लेने की फिराक में है। चुनाव में खुद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही नहीं बल्कि पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि विकास की बात करेंगे।
इसी क्रम में जिले की 34 सड़कों के निर्माण का शुरू हो गया है। इनकी लंबाई 214.93 किलोमीटर है जबकि लागत 14,363 लाख रुपये अनुमानित है। माननीयों के इलाके की सड़कों पर गौर फरमाएं तो सबसे अधिक 15 सड़कें कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर की हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में बन रही हैं। इस क्षेत्र में 4,411 लाख रुपये से करीब 90.42 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण जारी है।
विज्ञापन
नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशफाक अली खां के इलाके में सात सड़कें बन रही हैं, जिनकी लंबाई 30.70 है और लागत 1,407 लाख है। कैबिनेट मंत्री महबूब अली की अमरोहा विधानसभा में 10 सड़कों के निर्माण का कार्य हो रहा है, जिनकी लंबाई 71.46 किलोमीटर है और 7,580 लाख रुपये लागत है। सबसे कम दो सड़कें धनौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एम चंद्रा के यहां बन रही हैं, जिनकी लंबाई 22.35 किलोमीटर है और लागत 965 लाख रुपये है।
रिंग रोड की भी बदल जाएगी सूरत
जिले में कई रिंग रोड जर्जर अवस्था में पहुंच गई हैं। इनमें अतरासी से लेकर धनौरा-नौगावां मार्ग, कैलसा मार्ग को कांठ मार्ग व जोया-अमरोहा मार्ग को कैलसा मार्ग से जोड़ने वाली रिंग रोड भी शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, बदहाल रिंग रोड की सूरत को बदला जाएगा। कांठ, नौगावां व अतरासी मार्ग की धनराशि अवमुक्त हो गई है, जिसका काम चालू करा दिया गया है।
जिले भर में 34 सड़कों के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। सभी सड़कों की लागत 50 लाख रुपये से अधिक है। हसनपुर क्षेत्र में सबसे ज्यादा 15 सड़कें बन रही हैं। जल्द से जल्द ठेकेदारों को उन्हें पूरा करने के निर्देेश दिए गए हैं। समय-समय पर एई और जेई उनका निरीक्षण भी करते हैं। इसी वित्तीय वर्ष में कार्य स्वीकृत किए गए हैं।
-जगदीश प्रसाद, एक्सईएन लोनिवि
क्ष्ाेत्र में आठ सड़कों पर काम चल रहा है। सात अन्य सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है। भेदभाव का कोई मामला नहीं है।
-एम चंद्रा, विधायक
जेई की हड़ताल से रुके थे काम, पकड़ी रफ्तार
जिले में कई सड़कों की मरम्मत का कार्य भी होगा। इनमें से नन्हेड़ा चक्कालीलेट का काम हो रहा है। नन्हेड़ा-कैलसा मार्ग का निर्माण पूरा हो चुका है। इसके अलावा अन्य कई संपर्क मार्ग निर्माणाधीन हैं। अधिकारियों की बात पर यकीन करें तो बीच में अवर अभियंताओं की हड़ताल की वजह से कार्य में बाधा आई थी और काम रुक गया था। अब हड़ताल खत्म होने के बाद कार्यों ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है।