फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   punishment

बिना बारी के दुकान खोलने पर सात पर मुकदमा दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
punishment
मंडी धनौरा(अमरोहा)। बिना बारी के अपनी दुकान खोलने पर पुलिस ने सात दुकानदारों के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है। एसडीएम ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ और अधिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

नगर में व्यापारिक गतिविधियां दायीं-बायीं पटरी के आधार पर शुरू की गई हैं। गुरुवार को दायीं पटरी के दुकानदारों को अपनी दुकानें खोलनी थीं लेकिन नगर के अनेेक बाजारों में बायीं पटरी के दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें खोल लीं। इसकी शिकायत कई लोगों ने एसडीएम से कर दी। शिकायत मिलने पर एसडीएम शशांक चौधरी ने पालिका प्रशासन व पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने बाईपास मार्ग, कंचन बाजार, गंज बाजार में चेकिंग अभियान चलाया। कस्बा चौकी इंचार्ज अमित कुमार ने बताया कि सात दुकानदारों के खिलाफ बिना बारी के दुकानें खोलने पर लॉकडाउन के उल्लंघन की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद दुकानदारों में खलबली मच गई। एसडीएम ने चेतावनी दी है कि नियमों का पालन नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed