फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Publication of Legislative Assembly Voter List on April 10Publication of Legislative Assembly Voter List on April 10

Amroha News: विधान सभा मतदाता सूची का प्रकाशन 10 अप्रैल को

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Publication of Legislative Assembly Voter List on April 10Publication of Legislative Assembly Voter List on April 10
अमरोहा। विधान सभा चुनाव की मतदाता सूची का प्रकाशन 10 अप्रैल को किया जाएगा। जिसके लिए तैयारियां चल रही हैं। सूची को कंप्यूटरीकृत किया जा रहा है। उधर, ग्राम पंचायत की मतदाता सूची का प्रकाशन 15 अप्रैल को किया जाएगा। जनपद से 1608 डुप्लीकेट वोट काटे जा चुके हैं। इनको भी सूचीबद्ध किया जा रहा है।
विज्ञापन

जहां वर्ष 2027 में विधान सभा चुनाव प्रस्तावित है तो वहीं आने वाले समय में ग्राम पंचायत के चुनाव की संभावना जताई जा रही है। दोनों ही मतदाता सूचियों को अपडेट कराया जा रहा है। जब भी चुनाव होंगे तो उससे पहले ही मतदाता सूची ठीक मिलेंगी। विधान सभा मतदाता सूची के लिए जनपद भर में एसआईआर का अभियान चलाया गया। जिसमें लोगों के वोट काटे गए तो बहुत लोगों के वोटों को जोड़ा गया।
विज्ञापन

करीब एक लाख लोगों ने वोट बनवाने के लिए फार्म-6 भरा। हालांकि दोनों ही सूचियों को काम पूरा हो चुका है। अब तो प्रकाशन होना शेष है। जिसके लिए प्रशासन तैयारी में जुटा है। विधान सभा मतदाता सूची में 27 मार्च तक दावे आपत्तियों का निस्तारण पूरा किया गया। जनवरी से विधान सभा चुनाव की मतदाता सूची के पुन: निरीक्षण का काम चल रहा है। जिसमें 6 मार्च तक दावे आपत्तियां प्राप्त की गई। जिन लोगों के नाम सूची में नहीं थे या फिर किसी कारण से कट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे तमाम लोगों ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। जिनका निस्तारण 27 मार्च तक पूरा कर लिया गया है। 10 अप्रैल को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। जिसमें लोग अपना नाम चेक कर सकते हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत की मतदाता सूची का प्रकाशन 15 अप्रैल को किया जाएगा। ग्राम पंचायत की मतदाता सूची से 1608 संभावित डुप्लीकेट वोटर के नाम काटे जा चुके हैं। सूची बनाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed