फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   public became angry for electricity

बिजली नहीं मिलने पर फूटा गुस्सा, लगाया जाम

Thu, 04 May 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 04 May 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
public became angry for electricity
अमरोहा-कैलसा बाइपास मार्ग पर बिजली को लेकर जाम लगाकर नारेबाजी करते लोग। - फोटो : amar ujala
दो दिन से बिजली सप्लाई नहीं मिलने के कारण बुधवार को शहरवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। कैलसा बाईपास मार्ग पर जाम लगाकर नागरिकों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस बीच पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने की कोशिश की, जिसे लेकर महिलाओं की तीखी झड़पें हुईं।
विज्ञापन


नागरिकों के गुस्से का सामना करना पड़ा। बाद में पुलिस अधिकारियों ने फुंके ट्रांसफार्मर को 12 घंटे में बदलवाने की मोहलत मांगी। शहरियों को समझाकर शांत किया। करीब डेढ़ घंटे बाद नागरिकों ने जाम खोला, जिसके बाद रास्ते पर आवागमन सुचारु हो सका। 
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला दानिशमंदान नई बस्ती में ट्रांसफार्मर फुंक गया था, जिसके चलते करीब दस हजार की आबादी में अंधेरा छा गया था। दो दिन बीतने के बाद भी उसको सही कर क्षेत्र की सप्लाई बहाल नहीं की जा सकी थी। सुबह नागरिकों का सब्र जवाब दे गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी संख्या में एकत्र हुए मोहल्लावासियों ने माया धर्मकांटे के सामने कैलसा बाईपास मार्ग जाम कर दिया। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। नागरिकों को समझाते हुए रास्ते को खुलवाने की कोशिश की, लेकिन नागरिक नहीं माने। इस बीच महिलाओं की पुलिस कर्मियों से तीखी नोकझोंक हुई। लोगों ने जमकर हंगामा काटा।

शहरियों के गुस्से को देखते हुए पुलिस कर्मी खामोश हो गए। बिजली अधिकारियों से बातचीत के बाद उन्होंने टीएफ बदलने के लिए 12 घंटे का समय मांगा। नागरिकों ने उनकी बात का एतबार करते हुए रास्ता खोल दिया। डेढ़ घंटे तक सड़क पर जमा लोगों की वजह से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित रहा।


गलियों से निकलकर दुपहिया वाहन अपने गंतव्य तक पहुंचे, लेकिन भारी वाहनों के चालकों को इंतजार करना पड़ा। जाम खुलने के बाद ही  उनकी जान में जान आई। काफी देर तक ट्रैफिक धीमी गति से गुजरता दिखा।       
      
     

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed