फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Psychiatric woman of Alampur Kainch dies after being run over by a train in Ghaziabad

Amroha: आलमपुर कैंच की मनोरोगी महिला की गाजियाबाद में ट्रेन से कटकर मौत, टिकट से हुई शिनाख्त

Sat, 11 Mar 2023 12:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 11 Mar 2023 12:43 AM IST
सार

मृतका के पास से मिले टिकट के आधार पर अमरोहा पुलिस से संपर्क किया तथा मृतका का फोटो भेजा गया। वह फोटो अमरोहा पुलिस ने इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया तो मृतका की शिनाख्त हुई।

विज्ञापन
Psychiatric woman of Alampur Kainch dies after being run over by a train in Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अमरोहा में मनोरोगी महिला ट्रेन में बैठकर गाजियाबाद पहुंच गई, जहां ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सोशल मीडिया पर फोटो से उसकी शिनाख्त हुई। परिजन उसके शव को लेकर घर ले आए और देर शाम सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

विज्ञापन


थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव आलमपुर कैंच में साबिर अली का परिवार रहता है। उनकी पत्नी शहनाज की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। मुरादाबाद के चिकित्सक के यहां उनका उपचार चल रहा था। यो सुबह उनका बेटा सुहैल अपनी माता शहनाज को लेकर मुरादाबाद दवाई लेने जा रहा था। रेलवे स्टेशन पर सुहैल लघुशंका के लिए चला गया। इसी दौरान शहनाज अन्य यात्रियों की देखा-देखी दिल्ली का टिकट लेकर दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बैठ गई। वह गाजियाबाद जाकर उतर गई। इधर रेलवे स्टेशन से मां के लापता होने के बाद सुहैल ने परिजनों, जीआरपी व पुलिस को सूचना दी। परिजन उनकी तलाश में जुट गए।
विज्ञापन


गाजियाबाद पहुंची शहनाज बृहस्पतिवार शाम को ही रेलवे स्टेशन पर किसी ट्रेन की चपेट में आ गई तथा उनकी मौत हो गई। गाजियाबाद जीआरपी ने मृतका के पास से मिले टिकट के आधार पर अमरोहा पुलिस से संपर्क किया तथा मृतका का फोटो भेजा। वह फोटो अमरोहा पुलिस ने इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया तो मृतका की शिनाख्त हुई। शुक्रवार देर शाम परिजन उनके शव को घर ले आए और शव को सुपुर्द खाक कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed