फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   PRV vehicle damaged in accidents, couple injured

Amroha News: दो अलग-अलग हादसों में पीआरवी वाहन क्षतिग्रस्त, दंपती चोटिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
PRV vehicle damaged in accidents, couple injured
अमरोहा/नौगांवा सादात। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए दो सड़क हादसों में पीआरवी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बाइक सवार दंपति गंभीर घायल हुए। दोनों हादसों में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पहला हादसा सोमवार रात आठ बजे का है। अमरोहा देहात थाने की पीआरवी 28 अप्रैल को अपनी लोकेशन के मुताबिक रामहट बैरियर पर खड़ी हुई थी। हेड कांस्टेबल संजय सिंह, बृजेश कुमार ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान मुरादाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार आल्टो ने पीआरवी में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पीआरवी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस कमियों के मुताबिक कार चला रहा युवक नशे की हालत में था। निरीक्षक अपराध अमरीश कुमार त्यागी ने हेड कांस्टेबल संजय सिंह की तहरीर पर कार नंबर के आधार पर मामले में चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही। वहीं, दूसरा हादसा नौगांवा सादात-अमरोहा मार्ग पर हुआ। थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर पट्टी निवासी गौरव सिंह सोमवार सुबह चार बजे पत्नी अर्चना के साथ बाइक पर सवार होकर गांव मिलक अख्तयारपुर स्थित ससुराल से घर वापस लौट रहा था। जब दंपती किसान इंटर कॉलेज बादशाहपुर के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मारी। अनियंत्रित होकर शटर तोड़ते हुए एक दुकान में घुस गया। हादसे में दंपति गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन को लेकर मौके से भाग गया। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed