फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Protests against online drug sales had no effect in Amroha, all medical stores remained open

Amroha News: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध का अमरोहा में नहीं दिखा असर, सभी मेडिकल स्टोर खुले रहे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Protests against online drug sales had no effect in Amroha, all medical stores remained open
अमरोहा के कोट बाजार में बंदी के दौरान खुले मेडिकल स्टोर से दवाई खरीदते लोग। संवाद - फोटो : Family
अमरोहा। ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के विरोध में प्रस्तावित बंद का अमरोहा जिले में कोई खास असर दिखाई नहीं दिया। शहर से लेकर कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों तक सभी मेडिकल स्टोर सामान्य रूप से खुले रहे। मरीजों और तीमारदारों को दवाइयों की उपलब्धता में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। सुबह से देर शाम तक मेडिकल स्टोरों पर नियमित रूप से दवा बिक्री होती रही और लोगों को आवश्यक दवाएं आसानी से मिलती रहीं।
विज्ञापन

जिला अमरोहा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद इब्राहिम मंसूरी ने कहा कि मेडिकल सेवाएं सीधे तौर पर जनस्वास्थ्य से जुड़ी होती हैं, इसलिए किसी भी परिस्थिति में मरीजों को असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसी जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए सभी मेडिकल स्टोर संचालकों ने एकजुटता दिखाते हुए अपनी दुकानें खुली रखीं और लोगों को बिना बाधा दवाइयां उपलब्ध कराईं।
विज्ञापन

जनरल सेक्रेटरी संजीव मोहन गुप्ता ने बताया कि जिले में कहीं भी दवा आपूर्ति प्रभावित नहीं हुई और जीवनरक्षक दवाओं सहित अन्य आवश्यक मेडिसिन की उपलब्धता सामान्य बनी रही। मरीजों, बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों को नियमित रूप से स्वास्थ्य संबंधी सामग्री मिलती रही। संगठन मंत्री अनवर सलीम ने बताया कि दवाइयों का सेवन हमेशा चिकित्सकीय सलाह के अनुसार करें और केवल अधिकृत मेडिकल स्टोर से ही दवाएं खरीदें। उन्होंने कहा कि दवा व्यापार केवल व्यवसाय नहीं बल्कि जनसेवा का माध्यम है और समय पर दवा उपलब्ध कराना सभी मेडिकल स्टोर संचालकों की सामाजिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed