फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest of villagers

हत्या की एफआईआर दर्ज कराने को ग्रामीणों का प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
protest of villagers
अमरोहा। युवक की हत्या करने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। साथ ही एसपी पूनम को शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को रजबपुर थानाक्षेत्र के पीपली मेकचंद के तमाम ग्रामीण एकत्र होकर एसपी ऑफिस पहुंचे। यहां प्रदर्शन करते हुए कहा कि गांव निवासी धर्मवीर दो अगस्त को हसनपुर-अमरोहा रोड पर गांव बावनखेड़ी के पास सड़क पर घायल अवस्था में पड़े मिले थे। परिजनों ने उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने दिल्ली में ही शव का पोस्टमार्टम कराया था। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर रंजिश के चलते धर्मवीर पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया। मृतक धर्मवीर सिंह की पत्नी मीना ने कहा कि गांव के लोगों ने हत्या के इरादे से धर्मवीर सिंह पर हमला किया था। अब वह गांव में धमकी देते हुए घूम रहे हैं। बावजूद इसके हसनपुर कोतवाली पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है। ग्रामीणों ने एसपी से मामले की जांच करा कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने की मांग की है। इस दौरान सुरेंद्र सिंह, पारुल कुमार, राम कुंवर सिंह, सरजीत सिंह, अंकुर चौधरी, संतराम सिंह, माया देवी, निर्देश देवी, अतरो देवी, राजेंद्री, प्रकाशवती, राजकुमारी और सावित्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed