फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest of traders

मंगल बाजार की बहाली के लिए कलेक्ट्रेट में गरजे दुकानदार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
protest of traders
अमरोहा। फड़ और स्ट्रीट वेंडर्स ने मंगल बाजार की बहाली की मांग के लिए आवाज बुलंद की। कलक्ट्रेट में धरना देकर मंगल बाजार लगाने की अनुमति जारी करने की गुहार लगाई। डीएम उमेश मिश्र को पत्रक सौंपा। कांग्रेस नेता सलीम खान की अगुवाई में शहर के नल मोहल्ला के रहने वाले फड़ दुकानदार शुक्रवार को कलक्ट्रेट में आएं। दुकानदारों ने कहा कि पक्का बाग चौराहे से मजापोता तक मंगल बाजार लगता है। यहां पर प्रत्येक मंगलवार को फड़ और अस्थायी दुकानें लगती हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते मार्च 2020 से स्थगित है। इसके चलते परिवार का भरण पोषण मुश्किल हो गया है। कहा कि सभी स्थानों पर साप्ताहिक बाजार शुरूहो गए हैं। ऐसे में अब शहर के मंगल बाजार में फड़ लगाने की अनुमति जारी की जाए। मांग करने वालों में नजर खान, रिहान खान, गुलजार, आसिफ, जावेद निसार, अयान, करामत अली, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद अयूब, मोहम्मद अली, मोहम्मद अजीम, इरशाद अहमद, हसन आरिफ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed