फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest of farmers

डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस की कीमत और टैक्स को कम करे भाजपा सरकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
protest of farmers
अमरोहा। संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली ने डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार की नीतियां जन विरोधी है। भाजपा सरकार टैक्स को घटाए ताकि लोगों का जन जीवन सामान्य हो सके। फसलों का एमएसपी लागू किया जाए। इसके अलावा किसानों के कर्ज को माफ किया जाए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह की अगुवाई में किसानों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में आया। किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध में नारेबाजी की। कहा कि कृषि कानूनों का लाभ चंद पूंजीपतियों को मिलेगा। इसके लिए सरकार ने साजिश तैयार की है। किसानों ने कहा कि आंदोलन को पांच महीने पूरे होने को है लेकिन सरकार आंदोलन को खत्म कराने में रुचि नहीं ले रही है। कहा कि कृषि उत्पाद केवल छह प्रतिशत ही एमएसपी पर खरीदे जाते हैं। जबकि 94 प्रतिशत कृषि उपज को बाजार में कम दामों पर किसान बेचने को विवश होता है। इसके चलते पूंजीवादी ताकतें करोड़ों का मुनाफा कमाती हैं। उन्होंने कहा कि किसान खरीद पर कीमत को लेकर गारंटी चाहता है क्योंकि हर उत्पादक अपने सामान की बिक्री के लिए अधिकतर कीमत तय कर देता है। गलत नीतियों से किसानों पर कर्ज हो गया है। इसे समाप्त किया जाए। इस दौरान जयकीरत सिंह, राविंद्र सिंह, राजीव सिंह, शरद यादव, चंद्रपाल सिंह, रघुवीर सिंह, हुकम सिंह, यशपाल सिंह, जोगेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, हरवेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed