फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest of farmers

गजरौला में किसानों ने गेहूं की खड़ी फसल पर चला दिया ट्रैक्टर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
protest of farmers
गजरौला (अमरोहा)। कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों व किसानों के तेवर और तीखे होते जा रहे हैं। भाकियू से जुड़े किसानों ने गेहूं की अधपकी फसल ट्रैक्टर चलाकर रौंद दी। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन

बुधवार को ब्लाक के गांव दरियापुर बुजुर्ग में एकत्र भाकियू से जुड़े युवा किसान अंकित चौधरी, नरेंद्र सिंह, राजीव सिंह, होशियार सिंह, हरकिशोर आदि ने अपने-अपने खेतों में खड़ी गेहूं की अधपकी फसलों को ट्रैक्टर में हैरो जोड़कर रौंद दिया। इनका कहना था केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के कतई हितैषी नहीं हैं। यदि होते तो किसानों पर काले कृषि कानून नहीं थोपे जाते। किसानों का कहना था कि वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत और प्रवक्ता राकेश टिकैत के साथ हैं। किसानों ने दो टूक कहा कि वे किसी भी सूरत में अपनी फसलें आढ़तियों को नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed