फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest

तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग उठाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
protest
protest - फोटो : HASANPUR
हसनपुर। भारतीय किसान यूनियन भानु की बैठक तहसील परिसर में आयोजित की गई। जिसमें तहसील अध्यक्ष देवेंद्र सैनी ने कहा कि कृषि कानून किसानों के खिलाफ बनाए गए हैं। कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों का समर्थन किया जाता है। सरकार शीघ्र ही तीनों कानूनों को वापस ले। अन्यथा किसान उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

गुरुवार को आयोजित पंचायत में ब्लॉक अध्यक्ष गंगेश्वरी योगेंद्र सिंह ने कहा कि किसान दिल्ली में 29 दिन से आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन सरकार का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। सर्दी की वजह किसान परेशान हैं। कहा कि सरकार द्वारा किसानों का अहित किया जा रहा है। यदि सरकार किसानों का भला चाहती है तो उसे तीनों कानूनों को वापस लेना चाहिए। मनोज नागर ने कहा कि किसानों की अनदेखी की जा रही है। सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। शीघ्र ही गन्ना भुगतान की मांग की गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि किसानों के हित में कानून वापस लिए जाएं। पंचायत की अध्यक्षता निजानंद महाराज व संचालन कोविंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर कलुआ, अमीचंद चौहान, प्रमोद चौहान, हरकेश सिंह, आनंद, वीरपाल सिंह, मनोज नागर आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed