फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest

पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में सपाइयों ने निकाला जुलूस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
protest
हसनपुर(अमरोहा)। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री कमाल अख्तर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में भैंसा बुग्गी पर बाइक रखकर और बुग्गी के पीछे कार बांध कर खींची। जुलूस निकालकर एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कहा कि लगातार तेल के दामों में वृद्धि की जा रही है। इससे किसान मजदूर व आदमी परेशान है। इसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। भाजपा सरकार में किसानों का शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नुमाइश ग्राउंड के पास एकत्र हुए सपाइयों ने बुग्गी में बाइक रखकर व बुग्गी से कार खींचकर विरोध जताया, गैस सिलेंडर सिर पर रखकर रोष प्रकाट किया। यहां से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जुलूस के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचे। महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में कहा कि भाजपा सरकार में लगातार छह वर्षों में डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि सरकार द्वारा की गई है जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम है लेकिन इतना अधिक टैक्स लगाकर जनता की जेब में डाका डालने का काम सरकार कर रही है। इतिहास में पहली बार डीजल के दाम पेट्रोल से ज्यादा हुए हैं। पूरे देश में किसान मजदूर व्यापारी समाज हर वर्ग इस मूल्य वृद्धि से प्रभावित है। किसानों की सारी कमाई सिंचाई के लिए डीजल खरीदने में जा रही है। शीघ्र ही डीजल व पेट्रोल के बढ़े दाम वापस लिए जाएं। यदि ऐसा नहीं होता है तो समाजवादी पार्टी आंदोलन आंदोलन को विवश होगी। इस मौके पर शकील चौधरी, फैसल अल्वी, आरिफ अख्तर, नगर अध्यक्ष यूसुफ कुरैशी, सभासद शाहनवाज अंसारी, जावेद जरताब, संदीप गुर्जर, बदर कुरैशी, नफीस उम्मत, डॉ रिहान हुसैन, समीर चौधरी, भानु प्रताप सिंह, जितेंद्र सिंह, अंशु त्यागी, विक्की अब्बास, चौधरी सलामुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed