फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest

दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर करणी सेना ने थाना घेरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
protest
गजरौला थाने में किशोरी से दुष्कर्म के तीनों आरो पियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर इंस्पेक्टर आर? - फोटो : GAJRAULA
गजरौला। 13 मार्च को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का अपहरण कर उसे 24 घंटे तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करणी सेना ने थाने का घेराव कर हंगामा किया। 24 घंटे की मोहलत देते हुए उग्र आंदोलन की धमकी दी। इंस्पेक्टर ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें भेज दिया।
विज्ञापन

गुरुवार की दोपहर करणी सेना के पदाधिकारी थाने जा पहुंचे। उन्होंने थाने में हंगामा करते हुए एक गांव निवासी किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वालों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने पर गुस्से का इजहार किया। हंगामा होते देख कार्यालय में मौजूद इंस्पेक्टर आरपी शर्मा बाहर आ गए। करणी सेना के पदा धिकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे की मोहलत देते हुए इसके बाद उग्र आंदोलन और सड़क जाम करने की धमकी दी। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने उन्हें बताया कि इस प्रकरण में पुलिस कोई ढिलाई नहीं बरत रही है। परिजनों के थाने में आने वाले दिन भी तीनों नामजदों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी। तब से लगातार आरोपियों के घरों एवं ठिकानों पर दबिशें दी जा रही हैं। शीघ्र ही वे पुलिस की गिरफ्त में होंगे। बाद में संगठन की ओर से उन्हें ज्ञापन भी किया गया। इस मौके पर करणी सेना के प्रदेश महामंत्री कमल सिंह चौहान, मंडलाध्यक्ष गुरजीत चौहान, उपाध्यक्ष अंकुर, मंडल प्रभारी डब्लू चौहान, वीरेंद्र सारस्वत, राहुल राणा,मोहित चौहान, मनु चौहान, अंकित चौहान, राहुल राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed