{"_id":"65a9981478a9b9552003bec7","slug":"protest-by-burning-sugarcane-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-12454-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गन्ने ही होली जलाकर जताया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गन्ने ही होली जलाकर जताया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
रजबपुर। भाकियू असली के जिलाध्यक्ष चौधरी महावीर के नेतृत्व में किसानों ने सरकार द्वारा की गई गन्ना मूल्य वृद्धि को लेकर विरोध जताया। उन्होंने मात्र 20 रुपये बढ़ोतरी पर नाराजगी जताते हुए गन्ने की होली जलाई।
भारतीय किसान यूनियन असली के पदाधिकारी गांव चकमजदीपुर में करतार सिंह की प्रतिमा परिसर पर एकत्र हुए और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश सरकार ने गन्ना मूल्य में 20 रुपये की वृद्धि करते हुए किसानों के साथ छल किया है। वे गन्ना मूल्य वृद्धि को लेकर काफी समय से आंदोलनरत हैं। यह मूल्य वृद्धि नाकाफी है। वे इसका विरोध करते हैं। यूरिया का बोरा 45 किलो के स्थान पर 40 किलो करने जा रही है। अगर ऐसा होता है वे इसका कड़ा विरोध करेंगे। उन्होंने गन्ने की होली जलाकर विरोध किया। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष जोया राहुल चाहल, राजेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, रामवीर सिंह, गजेंद्र सिंह, राजकुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -- --