फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Protest against power cut, SDO surrounded

Amroha News: बिजली कटौती के विरोध में लोगों का प्रदर्शन, एसडीओ को घेरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
Protest against power cut, SDO surrounded
अमरोहा। सात दिनों में तीन ट्रांसफार्मर फुंकने और बिजली कटौती को लेकर दो मोहल्लों के लोगों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने जाम लगाकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। काफी देर बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम को भी घेरकर नारेबाजी की। काफी देर बाद एसडीओ के आश्वासन पर लोग शांत हुए। इस दौरान जाम लगा होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मोहल्ला चौब व गस्तियां की बिजली पिछले सात दिनों से गुल है। बताया जाता है कि यहां सात दिन से तीन ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। ऐसे में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। रविवार को दोनों मोहल्ले के लोगों का गुस्सा भड़क उठा। बड़ी संख्या में लोगों ने मंडी चौब स्थित चौराहे पर जाम लगा दिया और धरना प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि बीते कई दिनों से मोहल्ले में बिजली न होने के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ देर बार एसडीओ जीडी प्रजापति मौके पर पहुंचे तो लोगों ने उन्हें अपने बीच बैठाकर नारेबाजी शुरू कर दी। कहा कि बीते 7 दिन में तीन ट्रांसफार्मर फुंक जाने के कारण बिजली नहीं आई थी। जबकि अधिकारियों का कहना था कि लोड अधिक होने के कारण यह ट्रांसफार्मर फुंक रहा है। ऐसे में अधिक क्षमता वाला ट्रांसफार्मर रखने की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस बीच एसडीओ ने उन्हें समझाकर शांत किया। बाद में विभागीय टीम के साथ नया ट्रांसफार्मर जल्द लगवाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed