{"_id":"665cef6de6f9d8c0dd03e664","slug":"protest-against-police-and-municipality-team-uproar-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-119674-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अवैध कब्जा हटवाने गई पुलिस और पालिका की टीम का विरोध, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अवैध कब्जा हटवाने गई पुलिस और पालिका की टीम का विरोध, हंगामा
विज्ञापन
हसनपुर। नगर के रहरा रोड पर सब्जी मंडी की जमीन पर अवैध कब्जा हटवाने पहुंची नगर पालिका और पुलिस की टीम का दुकानदारों ने विरोध कर दिया। दुकानदार धरने पर बैठ गए। इस दौरान जमकर हुआ। दुकानदारों के विरोध को देखते हुए टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
नगर पालिका के अध्यक्ष राजपाल सैनी के मुताबिक नगर के रहरा रोड पर सब्जी मंडी नगर पालिका के स्वामित्व की भूमि है। जिस पर सब्जी विक्रेता दुकान लगाकर सब्जी बेचते हैं। जबकि, सभी दुकानदारों को नवीन सब्जी मंडी में दुकान आवंटित कर रखी हैं। लेकिन कुछ लोगों द्वारा पुराने स्थान पर ही अवैध रूप से कब्जा करके दुकानें लगाई जा रही हैं। जिससे मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में एसडीएम के निर्देश पर रविवार को नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम अवैध कब्जा हटवाने के लिए मौके पर पहुंची। जैसे ही टीम ने कार्रवाई शुरू की। तभी दुकानदारों ने विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कार्रवाई के विरोध में दुकानदार धरना पर बैठ गए। इस दौरान दुकानदारों की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। दुकानदारों ने कहा कि किसी भी हाल में कब्जा नहीं हटने दिया जाएगा। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। दुकानदारों के विरोध के चलते टीम बिना कब्जा हटाए ही वापस लौट आई।
सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि एसडीएम के निर्देश पर टीम कब्जा हटवाने गई थी। लेकिन कब्जा नहीं हटवाया जा सका है। मामले की गहराई से जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।