फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest against caa

अपनी रौ में लौटा शहर, पुलिस मुस्तैद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
protest against caa
अमरोहा। बवाल के बाद अमरोहा का जनजीवन सामान्य हो गया है। शहर अपनी पुरानी रवानी में लौट आया है। सोमवार को बाजार गुलजार रहा और खरीदारी के लिए ग्राहक भी पहुंचे। सुरक्षा के लिहाज से सराफा बाजार समेत संवेदनशील इलाकों में पुलिस मुस्तैद रही। खुफिया तंत्र अलर्ट रहा। डीएम और एसपी अधीनस्थों से पल-पल की अपडेट लेते रहे।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार को अमरोहा भी जला था। पथराव फायरिंग और आगजनी हुई। बवाल में करीब तीन लाख रुपये की सरकारी संपत्ति को नुकसान हुआ है। दो पीआरडी के जवान समेत पांच पुलिस कर्मी घायल हुए। इस मामले में पुलिस ने 55 उपद्रवियों को नामजद किया है। 1500 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दस बवालियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। अज्ञात उपद्रवियों में से 11 की पहचान हो गई थी। पुलिस बवालियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। दो दिन तक हिंसा के बाद अब शहर में अमन चैन है। बाजार गुलजार हो गए हैं। व्यापारियों के जहन में जो हिंसा का खौफ और गम था वह खत्म हो गया है। सोमवार को ग्राहक भी सामान की खरीदारी करने के लिए निकल पड़े। बाजारों में खासी चहल पहल देखने को मिली। हालांकि सुरक्षा के लिहाज से पुलिस सराफा बाजार, कोट चौराहा, मंडी चौब, बड़ा बाजार, टीपी नगर चौराहा, लकड़ा चौराहा, गांधी मूर्ति चौराहे समेत संवेदनशील इलाकों में पुलिस तैनात रही। एसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि शहर के हालात बिल्कुल सामान्य हैं। खौफ और दहशत की स्थिति नहीं हैं। हर कोई अपने रोजमर्रा के कार्यों में व्यस्त है। बावजूद इसके सुरक्षा के लिहाज से विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस तैनात रखी गई है। खुफिया तंत्र भी सक्रिय है। अगर कोई भी इनपुट मिलता है तो सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed