फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Proposals worth Rs 70 lakh approved in board meeting amid protests

Amroha News: विरोध के बीच बोर्ड की बैठक में 70 लाख के प्रस्तावों पर लगी मुहर

Sun, 25 Feb 2024 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 25 Feb 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Proposals worth Rs 70 lakh approved in board meeting amid protests
जोया। नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 70 लाख के प्रस्तावों पर मुहर लग गयी। यह धनराशि कस्बे में सौन्दर्यकरण पथ प्रकाश पर खर्च होगी। उधर, सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने और साप्ताहिक बाजार में सड़क न बनाए जाने पर सभासदों ने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

शनिवार को नगर पंचायत के सभागार में बोर्ड की बैठक सम्पन्न हुई। ईओ विपिन सेंगर ने सभासदों से अपना प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा। इस दौरान जोई वार्ड के सभासद वाजिद अली ने साफ सफाई का मुद्दा उठाया। मोहल्ला खेड़ा के सभासद दानिश अली ने कहा कि वार्ड की कुछ लाइटें खराब पड़ी हैं। उन्हें सही कराया जाए तथा नालों के स्लैब डलवाए जाएं। इकबाल नगर वार्ड से सभासद जायदा खातून ने चौराहे के सौन्दर्यकरण का मुद्दा उठाया। ईओ विपिन सेंगर ने सभासदों को शांत किया। इसके बाद अध्यक्ष जुबेर अहमद ने कहा कि सौन्दर्यकरण पथ प्रकाश सहित सभी कार्य कराए जाएंगे व सफाई व्यवस्था पर अधिक ध्यान दिया जायेगा। इस मौके पर जायदा खातून, दानिश अली, वाजिद अली, वीरवती सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed