{"_id":"65e62ac1fdd58db2d005332a","slug":"proposals-worth-30-crores-were-approved-in-board-meeting-hasanpur-news-c-284-1-jpn1003-114898-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बोर्ड बैठक में 30 करोड़ के प्रस्तावों पर लगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बोर्ड बैठक में 30 करोड़ के प्रस्तावों पर लगी मुहर
विज्ञापन
हसनपुर। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में 30 करोड़ रुपये के प्रस्तावों पर मुहर लग गई। चेयरमैन ने प्रस्तावों के बारे में बताया। सभासदों ने नौ लाख रुपये के मुनाफे वाले इस बजट को स्वीकृति दे दी। वहीं, बैठक में नगर की सफाई व्यवस्था, निर्माण कार्यों पर फोकस किया गया। इसके अलावा कान्हा गोशाला के विस्तार के प्रस्ताव को भी पास कर दिया गया। सभासदों से पालिका की आय बढ़ाने के लिए प्रस्ताव भी मांगे गए।
सोमवार को सभागार में पालिका की बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष की अनुमति से बाबू करन सिंह द्वारा बजट पढ़कर पेश किया। चेयरमैन राजपाल सैनी ने कहा कि पालिका क्षेत्र में लगातार विकास पर ध्यान दिया जा रहा है। कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका इस वर्ष एक करोड़ रुपये खर्च कर नगर को स्वच्छ बनाएगी, वहीं कान्हा गौशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय योजना के अंतर्गत 50 लख रुपए खर्च करेगी।
नगर पालिका साढ़े 15 करोड़ राज्य वित्त आयोग से व सात करोड़ 15 वें वित्त आयोग से एकत्रित करेगी। इसके अलावा गृहकर से 90 लाख, जलकर से 30 लाख, नगरीय सड़क सुधार अनुदान व नगरीय जल निकासी अनुदान से एक-एक लाख रुपये, आदर्श नगर योजना से 10 लाख की धनराशि प्राप्त करेगी। बाद में बजट पर सभी 24 सभासदों ने सहमति की मुहर लगा दी। संचालन अधिशासी अधिकारी प्रदीप नारायण दीक्षित द्वारा किया गया।
विज्ञापन
बैठक में जेई संगीता कश्यप, नगर स्वच्छता प्रेरक प्रशांत सैनी, सभासद शाहनवाज अंसारी, जाहिद अली, दीपक कुमार, शुभम अग्रवाल, यशपाल चौहान, राजपाल सैनी, राहुल सैनी, नितिन सैनी, मोहसिन खान, शुभम आर्य मौजूद रहे।