फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Proposal made for beautification of eight km route

आठ किमी मार्ग के सुंदरीकरण को बनाया प्रस्ताव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Proposal made for beautification of eight km route
हसनपुर के गांव हाकमपुर से गंगानगर गंगा सेतु तक होते हुए बुलंदशहर को जोड़ने वाले आठ किलोमीटर लंबे मार्ग का सुंदरीकरण के लिए क्षेत्रीय विधायक ने अपनी निधि से प्रस्ताव तैयार कराया है। हसनपुर से बुलंदशहर को जोड़ने वाला गंगापुल करीब सात साल पहले तैयार हो गया था। उस पर आवागमन भी शुरू हो गया है, लेकिन गंगा सेतु से हसनपुर को जोड़ने वाला करीब आठ किलोमीटर मार्ग तभी से जर्जर अवस्था में पड़ा हुआ है। जबकि इस मार्ग पर आवागमन अधिक होने के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

अमरोहा से बुलंदशहर को जोड़ने वाले गंगा पुल का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग सेतु निगम गाजियाबाद द्वारा वर्ष 2012 में शुरू किया गया था। पुल का निर्माण कार्य वर्ष 2013 के अंत तक पूर्ण हो चुका था। यह पुल अमरोहा जनपद के हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव गंगानगर से बुलंदशहर के बुगरासी भगवानपुर को जोड़ता है। पुल निर्माण के बाद यहां यातायात सुगम हो गया। एनएस 24 पर जाम लगने की स्थिति में इस मार्ग का महत्व बढ़ जाता है, लेकिन गंगा नगर से हसनपुर रहरा स्टेट हाईवे पर पड़ने वाले गांव हाकमपुर को जोड़ने वाले लिंक मार्ग की हालत खस्ताहाल है।यह मार्ग काफी महत्वपूर्ण होने के बावजूद भी जिम्मेदारों द्वारा मार्ग को नए सिरे से नहीं बनवाया जा सका। लिहाजा गांव शकरगढ़ी, जयंतौली एवं जयतौली की मढैया में जलभराव एवं कीचड़ पसरी रहने के अलावा मार्ग जर्जर हो चुका है।
विज्ञापन

लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है। इस मार्ग का धार्मिक महत्व यह है कि हर माह पूर्णिमा एवं अमावस्या के अवसर पर क्षेत्र में हजारों की तादाद में इसी मार्ग पर लोग गंगा स्नान के लिए जाते हैं। वह गंगानगर से गंगा पुल पार कर भगवानपुर गंगाघाट पर स्नान करते हैं। श्रद्धालुओं को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक ने अपनी विधायक निधि से हाकमपुर से गंगानगर तक आठ किलोमीटर लंबे मार्ग का सुंदरीकरण का कार्य कराने के लिए प्रस्ताव तैयार कराया है। प्रस्ताव पास होने के बाद धनराशि जारी होने के बाद कार्य शुरू हो जाएगा। जिससे लोगों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग के सुंदरीकरण से पचास गांवों के लोगों को होगा फायदा
हसनपुर। हाकमपुर से गंगानगर को जोड़ने वाले आठ किलो मीटर मार्ग के सौंदर्यीकरण से क्षेत्र के पचास से अधिक गांवों के लोगों को इसका फायदा पहुंचाएगा। संभल, गवां, रहरा, बरायूं हसनपुर, से बुलंदशहर को सीधा जाने के लिए लोग गजरौला से गढ़मुक्तेश्वर जाने की बजाय इसी मार्ग को अपनाते हैं। यह बुलंदशहर में जाने के लिए क्षेत्र के लोगों लिए शार्ट रास्ता माना जाता है। उधर, जब एनएच 24 पर जाम लग जाता है। तो दिल्ली की दिशा से वाहन मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, बदायूं जाने के लिए इसी मार्ग से आते हैं और इस दिशा से भी लोग बुलंदशहर, नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली जाने के लिए भी इसी मार्ग को जाएंगे। यातायात सुगम हो जाएगा। व्यापार करने के लिए लोगों को ज्यादा आसानी रहेगी।

हसनपुर रहरा स्टेट हाईवे पर पड़ने वाले गांव हाकमपुर से शकरगढ़ी, जयतौली होकर गंगानगर पुलिस को जोड़ने वाले मार्ग का सुंदरीकरण कराया जाएगा। मार्ग के दोनों तरफ नालों का निर्माण भी होगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कराया गया है।-महेंद्र सिंह खड़गवंशी, विधायक हसनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed